Rashmika-Vijay Wedding: प्वाइंटस् में जानें अब तक रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में क्या-क्या हुआ खास?

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ऑफिशयली पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने तेलगू रीति रिवाज से शादी कर ली है। यहां जानिए अबतक क्या-क्या हुआ इस हाई प्रोफाइल शादी में...

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 1:46 PM
जानें अब तक रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में क्या-क्या हुआ खास?

Rashmika-Vijay Wedding: अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आधिकारिक तौर पर शादी हो गई है। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी की रस्में पूरी होने के बाद पैप को कपल ने मिठाई बांटी। वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक कोडवा रीति रिवाज से शादी शाम 5 बजे होगी।

1- शादी की रस्में सुबह 10 बजे शुभ तेलुगु मुहूर्त में शुरू हुईं। कार्यक्रम स्थल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुख्य शादी सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच संपन्न हुई।

2-रोहितों ने मंत्रोच्चार और परिवार के सदस्यों के आशीर्वाद के बीच पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए।


3- पैपराज़ी कार्यक्रम स्थल के बाहर इंतजार कर रहे थे, जबकि दूल्हा-दुल्हन की टीम ने सभी लोगों को मिठाई बांटी।

4- शादी की आधिकारिक तस्वीरें एक या दो घंटे के भीतर, या फिर दोपहर 3 बजे से पहले, उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक कोलैब पोस्ट के रूप में पोस्ट होने की उम्मीद है।

5- शाम लगभग 5 बजे, दूल्हा-दुल्हन कोडावा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।

6-मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयमाला सेरेमनी में विजय और रश्मिका काफी इमोशनल हो गए थे। महौल खुशनुमा...रोमांटिक होने के साथ इमोशनंश से भरा था।

7- शादी में रश्मिका से 14 साल छोटी बहन विजय देवरकोंडा के चुराने वाली हैं जूते।

8- संगीत नाइट में रश्मिका ने विजय के लिए पुष्पा के गाने अंगारों...पर गाने पर किया था डांस।

9- हल्दी सेरेमनी में डेकोरेशन दोनों की लव स्टोरी पर थी बेस्ड...।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।