Rashmika-Vijay Gold Jewelry: आसमान छूती गोल्ड कीमतों के बीच रश्मिका-विजय की ज्वैलरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बदल दिया डायमंड-कुंदन का ट्रेंड

Rashmika-Vijay Gold Jewelry: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी फाइनली हो चुकी है। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। वहीं विजय और रश्मिका ने अपने लुक से बीते कुछ सालों से चले आ रहे डायमंड और कुंदन के ट्रेंड को भी पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
रश्मिका-विजय की ज्वैलरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Rashmika-Vijay Gold Jewelry: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की। दुल्हा-दुल्हन बने रश्मिका और विजय बिल्कुल महाराज और महारानी वाला फील दे रहे थे। दोनों का लुक अब तक के एक्टर्स की शादी वाले लुक से एकदम अलग रहा है। वहीं खास बात ये है कि रश्मिका ने अपने लुक से एक बार फिर पुराना ट्रेंड वापस ला दिया है।

बीते कुछ सालों से हम स्टार्स दुल्हन हो या फिर आम हर किसी को कुंदन और डायमंड की ज्वैलरी में सजते हुए देख रहे हैं। वहीं 90 के दशक और उससे पहले दुल्हन का सोना पहनना शुभ माना जाता था। लेकिन समय के साथ बढ़ती सोने की कीमतों ने लोगों को ज्वैलरी की कई तरह की वैराईटी के ऑप्शन दिए हैं।

लेकिन एक फिर रश्मिका मंदाना ने अपने अपने लुक और ट्रेडिशन के जरिए दुल्हन का वो पुराना रूप वापस ला दिया है। रश्मिका ने अपने खास दिन पर सिंदूरी साउथ इंडियन टच वाली साड़ी कैरी की थी। इसके साथ एक्ट्रेस दो हैवी गोल्डन हार को कैरी किए थे। साथ में मैचिंग का मांग टीका, बाजू बंद, कमर बंद और छोटी सी नोज पिन कैरी की थी।


वहीं विजय ने अपना लुक हार के साथ-साथ हाथ के कलाई बंध के साथ पूरा किया था। कपल राजा महाराजाओं वाइब दे रहा था। ऊपर से नीचे तक गोल्ड पहने दोनों को हर कोई बस देखता ही रह गया। इस सम 22 कैरेट य गोल्ड का रेट 1 लाख 46 हजार के आस-पास बना हुआ है। हर कोई दोनों की ज्वैलरी का हिसाब लगता दिख रहा है।

मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा के इस लुक के बाद ये तो तय है कि एक बार फिर से गोल्ड ज्वैलरी ट्रेंड होने वाली है। वहीं इस वेडिंग सीजन हो सकता है कि इसके सामने कुंदन और डायमंड की चमक थोड़ी फीकी पड़े। लोगों के चहेते रश्मिका और विजय के इस लुक ट्रेंड वेडिंग सीजन में जलवा दिखाता नजर आने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।