Peddi: राम चरण की 'पेड्डी' में दिखेगा हॉलीवुड टच? रत्नावेलु ने BTS शेयर कर फैंस का बढ़ाया एक्साइटमेंट

Peddi: राम चरण स्टारर पेड्डी फिल्म की रिलीज़ का समय पास आ रहा है, इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। वहीं मेकर्स आए दिन नई तस्वीरें शेयर कर फैंस को उत्साह को दोगुना कर रहे हैं।

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 8:45 PM
Story continues below Advertisement
राम चरण की 'पेड्डी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से बज क्रिएट कर रही हैं।

Peddi: ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने अपने ऐलान के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। राम चरण को एक देसी गांव के क्रिकेटर के रूप में पेश करने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में 'पेड्डी पहलवान' के रूप में पहलवान के अवतार में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है, जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ का समय पास आ रहा है, इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर आर. रत्नावेलु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कलर ग्रेडिंग प्रोसेस की कुछ बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) झलकियां शेयर की हैं। वे मशहूर कलरविज्ञानी एंड्रियास ब्रुकल के साथ फिल्म की विज़ुअल डिटेल्स पर काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में ग्रेडिंग सुइट की तस्वीरों के साथ फिल्म के कुछ स्टिल्स भी दिखाए गए हैं, जो 'पेड्डी' के लिए तैयार किए जा रहे बेहतरीन विज़ुअल टोन और बारीकी को दिखाते हैं।


पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “#Peddi की कलर ग्रेडिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है। 'पेड्डी' का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया और लोगों को इसका रिफ्रेशिंग अंदाज और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर मैजिक बेहद पसंद आया। इस ट्रैक ने हर तरफ धूम मचा दी और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 20 करोड़ (200 मिलियन) से ज्यादा व्यूज बटोर कर फिल्म के म्यूजिकल सफर की धमाकेदार शुरुआत की।

इसी क्रेज को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने दूसरा गाना 'रई रई रा रा' (Rai Rai Raa Raa) ड्रॉप किया है, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक 5.8 करोड़ (58 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसने फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारु द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज और मशहूर प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।