बॉलीवुड के एक्शन किंग रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आलीशान घर 'शेट्टी टावर्स' पर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है कि हथियारों का सप्लायर आरोपी असराम फासले पिछले चार साल से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था। यह मामला क्राइम ब्रांच के हाथों सौंपा गया, जिसने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
