Juhi Chawla: इंटरनेट हमेशा एक्टर्स के फैंस को सरप्राइज करता रहता है। हर स्क्रॉल पर कुछ न कुछ मजेदार मिल ही जाता है, चाहे वो वायरल ट्रेंड्स हों, चौंकाने वाले पोस्ट और फैक्ट। वहीं कई बार सितारों के हमशक्ल भी लोगों को हैरान कर देते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है। इंटरनेट पर इंस्टाग्राम यूजर 'द ट्विनटर्नेट' तेजी से वायरल हो रही हैं। उनका चेहरा बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला से काफी मुलता है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इतना ही नहीं, कई लोग तो उन्हें एक्ट्रेस की बेटी तक कहने लगे हैं।
कम्पेरिजन को लेकर आ रहे कमेंट्स से परेशान होकर 'द ट्विनटर्नेट' ने सोशल मीडिया पर आकर जूही चावला की हमशक्ल कहे जाने लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने क्लियर किया कि जूही चावला से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी जरूर बताया कि उनकी मां अपने समय की फैशन आइकन रह चुकी हैं। रियाद इन्फ्लुएंसर ने अपनी मां की कुछ पुरानी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों पर जूही की भी नजर पड़ी और उन्होंने पोस्ट को पसंदकर लाइक किया है।
एक और वीडियो में, द ट्विनटर्नेट ने जूही चावला की मिमिक्री करते हुए उनकी सिग्नेचर स्माइल और एक्सप्रेशंस दिखाए है। महिला ने बताया है कि इंटरनेट पर लोग जूही चावला से उनका कम्पेरिजन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तुलना ने उन्हें वायरल होने में काफी मदद मिली है। वहीं खुद जूही चावला ने भी उस पोस्ट को लाइक किया है, जिससे महिला बहुत खुश हैं।
रियाद में रहने वाली ट्विनटर्नेट इंटरनेट पर खूब रील्स बनाकर शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल से पता चला है कि वह जुड़वा बहने हैं। हालांकि उनकी जुड़वां बहन उनसे कम ताल्लुख रखती है। बात करें जूही चावला की तो उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति जय मेहता को बर्थडे पर बधाई दी थी।