RJ Mahvash: पिछले साल आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच रोमांस की अफवाहें छाई रही थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, बल्कि लगातार एक-दूसरे को दोस्त बताते रहे। लेकिन जनवरी में दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। अब, महीनों बाद, महवश ने पिंकविला के पॉडकास्ट चैनल पर बातचीत के दौरान अपने मौजूदा रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।
