Roadies XX: एल्विश यादव ने इस कंटेस्टेंट के साथ दर्ज की जीत! प्रिंस नरुला और नेहा धूपिया को मिली हार

Roadies XX : रोडीज सीजन 20 के फिनाले से पहले शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि, फिनाले में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला आमने-सामने होंगे, जबकि नेहा धूपिया तीसरे नंबर पर रहेंगी। इस दावे के मुताबिक, इस साल भी प्रिंस नरूला के सर जीत का ताज नहीं सजेगा और उनकी हार का सिलसिला जारी रहेगा

अपडेटेड May 22, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Elvish Yadav: एल्विश यादव और उनके कंटेस्टेंट गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर इस सीजन के विजेता हो सकते हैं

Roadies XX  : रोडीज का 20वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस बार का सीजन काफी चर्चा में रहा, खासकर इसलिए क्योंकि रणविजय सिंह और नेहा धूपिया जैसे पुराने चेहरों की वापसी हुई। इसके अलावा मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव भी इस सीजन में गैंगलीडर के रूप में नजर आए, जिससे शो की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। अब जबकि शो खत्म होने के करीब है, फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है – इस बार ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?

विनर को लेकर आई ये बड़ी खबर

न्यूज़18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के अंदर से जो खबरें आ रही हैं, उनके अनुसार एल्विश यादव और उनके कंटेस्टेंट गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर इस सीजन के विजेता के रूप में उभर सकते हैं। यह दावा खास सोर्स के हवाले से किया गया है, हालांकि शो के फिनाले एपिसोड के ऑन-एयर होने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाएगी। अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो एल्विश यादव के लिए ये एक और बड़ी जीत होगी, क्योंकि इससे पहले भी वे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। अब रोडीज में बतौर गैंगलीडर उनकी टीम का जीतना एक बड़ा एचिवमेंट होगा। हालांकि, अब असली नतीजे फिनाले एपिसोड में ही देखने को मिलेंगे, जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं।


रोडीज़ सीजन 20 के फिनाले से पहले शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि, फिनाले में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला आमने-सामने होंगे, जबकि नेहा धूपिया तीसरे नंबर पर रहेंगी। इस दावे के मुताबिक, इस साल भी प्रिंस नरूला को जीत का स्वाद नहीं मिल पाएगा, और उनकी हार का सिलसिला जारी रहेगा।

गौतम गुलाटी मारेंगे बाजी!

बता दें कि गुल्लू की रोडीज में यात्रा भी काफी रोमांचक रही है। शुरुआत में वे एल्विश यादव के गैंग का हिस्सा थे, लेकिन एक समय के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। बाद में वे एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में गौतम गुलाटी के जरिए शो में दोबारा लौटे। शो के ऑक्शन एपिसोड के दौरान, जब गैंगलीडर्स को कंटेस्टेंट्स पर बोली लगाने का मौका मिला, तो गौतम गुलाटी ने गुल्लू पर सबसे ज्यादा बोली लगाई, और उन्हें अपने गैंग में शामिल किया।

फिनाले में मिलेगा धोखा

अब गुल्लू की वापसी और फिनाले तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अगर वो वाकई जीतते हैं तो यह सफर और भी खास बन जाएगा। शो के फैंस अब बेसब्री से फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि असली विनर कौन बनता है। एक और बड़ा दावा सामने आया है। शो से जुड़े एक अन्य सूत्र ने बताया है कि गुल्लू को फिनाले में अपने गैंग लीडर गौतम गुलाटी को धोखा देने का मौका मिलेगा, और वह गौतम की बजाय एल्विश यादव को चुन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि एल्विश यादव ने शो के दौरान कई बार गुल्लू के लिए अपने इमोशन दिखाए हैं। अगर गुल्लू सच में ऐसा करते हैं, तो यह रोडीज़ XX की थीम ‘डबल क्रॉस’ के बिलकुल अनुरूप होगा। एक आने वाले एपिसोड के प्रोमो में भी कुछ ऐसा ही संकेत मिला है। प्रोमो में एक शख्स को सूट पहनकर ‘डबल क्रॉस टेंट’ की ओर जाते हुए दिखाया गया है। उसकी पीठ कैमरे की ओर थी, लेकिन उसका हाव-भाव देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो गुल्लू ही हो सकते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुल्लू वाकई अपने गैंग लीडर को धोखा देते हैं और एल्विश के साथ मिलकर जीत की ओर बढ़ते हैं, या कहानी में कोई और बड़ा मोड़ आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।