Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद सख्त पहरे में होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग! सेट पर होगी डबल लेवल सिक्योरिटी

Rohit Shetty: अगर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग तय समय पर शुरू होती है, तो सेट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 60 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 'गोलमाल 5' की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होनी थी

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:09 PM
Story continues below Advertisement
रोहित शेट्टी सेट पर बेहद सख्त एक्सेस कंट्रोल के साथ काम करेंगे

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित शेट्टी टावर वाले घर पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने पहले ही उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ घटना को देखते हुए मुंबई पुलिस और रोहित शेट्टी का प्रोडक्शन हाउस कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता। रोहित की आने वाली फिल्म गोलमाल 5 के सेट पर भी ऐसे ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू करने की तैयारी है।

अगर 'गोलमाल 5' की शूटिंग तय समय पर शुरू होती है, तो सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर करीब 60 सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो दो स्तरों की सुरक्षा में काम करेंगे। एक तरफ स्थानीय पुलिस होगी और दूसरी तरफ रोहित शेट्टी की निजी सुरक्षा टीम मौजूद रहेगी, ताकि शूटिंग पूरी तरह सुरक्षित माहौल में हो सके।

कब शुरू होगी शूटिंग


मिड-डे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'सुरक्षा को लेकर तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं, जबकि प्रोडक्शन टीम अभी शूटिंग शेड्यूल की फाइनल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रही है।' फिल्म की क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने बताया कि 'गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होनी थी। हालांकि शूटिंग तय समय पर होगी या नहीं, ये पूरी तरह से रोहित शेट्टी के फैसले और कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगा।' सूत्र ने बताया, “फिलहाल शूटिंग में देरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।”

सख्त पहरे में होगी फिल्म की शूटिंग

न्यूज18 के हवाले से एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि, रोहित शेट्टी सेट पर बेहद सख्त एक्सेस कंट्रोल के साथ काम करेंगे। सूत्र के अनुसार, उनके पास जाने की अनुमति सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही होगी। सेट पर मौजूद हर व्यक्ति चाहे वह जूनियर आर्टिस्ट हो या डेली-वेज क्रू सबके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन और वैध ID वेरिफिकेशन जरूरी होगा और बिना अनुमति के स्पॉट एंट्री नहीं मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।