Rape allegations against singers: बॉलीवुड गायक और संगीतकार सचिन सांघवी, जिन्हें सचिन-जिगर जोड़ी के रूप में जाना जाता है, को एक महिला को संगीत एल्बम में भूमिका और शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। यह गिरफ्तारी गुरुवार, 23 अक्टूबर को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हुई। सचिन से पहले कई सिंगर्स पर ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।
अनु मलिक
अलीशा चिनॉय ने सिंगर और कंपोजर अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने 1996 में संगीतकार अनु मलिक के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था कि इस घटना के बाद उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं दिया गया।
कैलाश खेर
21 भाषाओं में 2000 से ज्यादा गाने गाकर और दुनिया भर में अपने कॉन्सर्ट्स से तहलका मचाने वाले सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर पर सिंगर सोना मोहपात्रा और एक महिला फोटो जर्नलिस्ट के अलावा कुछ और लोगों ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद सिंगर ने सुसाइड करने का भी सोच लिया था।
अंकित तिवारी
बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन आवाज से दीवाने बनाने वाले गायक अंकित तिवारी के खिलाफ लगे रेप के आरोप को सुन हर कोई हैरान रह गया था। साल 2014 में एक 28 साल की महिला ने सिंगर पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में ये कहा था कि वे उन्हें एक साल तक शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि 2017 में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा केस साबित न कर पाने के कारण अंकित को हर इल्जाम से बरी कर दिया गया था।
अभिजीत भट्टाचार्य
अपने तीखे बयानों की वजह से अक्सर अभिजीत भट्टाचार्य खबरों में बने रहते हैं। हालांकि साल 2015 में उन पर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। दरअसल वर्सोवा स्थित गाला लोखंडवाला दुर्गा पूजा पंडाल में आई एक महिला ने अभिजीत पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। 34 वर्षीय उस महिला ने एफआईआर में कहा था कि अभिजीत ने उनको गलत तरह से छूआ था और वहां तैनात महिला वालंटियर को भी अलग ले जाकर धमकाया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।