Ek Din Release Date: साई पल्लवी के साथ रोमांस करेंगे जुनैद खान, 'एक दिन' पोस्टर और रिलीज डेट हुई रिवील

Ek Din Release Date: आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ की पहली झलक रिवाल कर दी गई है। वहीं फिल्म के टीज़र को कल यानी 16 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
साई पल्लवी के साथ रोमांस करेंगे आमिर खान के बेटे जुनैद खान

Ek Din Release Date: फिल्म एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ‘क़यामत से क़यामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों के बाद आमिर और मंसूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन और यादगार कहानियां दी हैं और दुनियाभर में अपार प्यार मिला है। इसी प्यार को आगे बढ़ाते हुए अब बैनर पेश कर रहा है ‘एक दिन’, एक शॉफ्ट और इमोशनल लव स्टोरी, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म साई पल्लवी के बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई है, जो पर्दे पर साकार होने वाली एक मासूम और दिल छू लेने वाली लव स्टोरी की झलक देती है।

‘एक दिन’ के फर्स्ट लुक में साई पल्लवी और जुनैद खान एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। स्नोफॉल हो रही है, दोनों सड़क पर चलते हुए नज़र आते हैं, जहां उनकी सहज केमिस्ट्री साफ झलकती है। पोस्टर के साथ टैगलाइन दी गई है — “One Love… One Chance” (एक प्यार… एक मौका)। इस पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, वहीं फिल्म का टीज़र कल रिलीज़ किया जाएगा।


दर्शक पहले ही ‘महाराज’ में जुनैद खान के दमदार अभिनय को देख चुके हैं। अब वह एक इमोशनल लव स्टोरी में नज़र आने वाले हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है।

जुनैद के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं साई पल्लवी, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत कर रही हैं। साई पल्लवी ने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है। वह साउथ की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और देशभर के दर्शकों के बीच बेहद प्रिय हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म की कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखी है। संगीत राम संपत का है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।