Get App

Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी- जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ek Din Teaser: आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 11:54 AM
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी- जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी- जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ek Din Teaser: ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन है, जो कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, जाने तू… या जाने ना जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं!

अगर बात प्यार की हो, तो सब कुछ जादुई लगने लगता है। एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है। पोस्टर ने ही इस खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए हमारी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी, और अब टीज़र सच में एक ट्रीट साबित होता है।

सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती से सजा ‘एक दिन’ का टीज़र दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज़्बात को खूबसूरती से सामने लाता है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीज़र दिल को प्यार और अपनापन से भर देता है। यह एक ऐसी लव स्टोरी का वादा करता है जो आज के बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है और बड़े पर्दे पर उस रोमांटिक जादू को फिर से लौटाता है, जिसकी काफी समय से कमी महसूस हो रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें