Haiwaan: आरजू, तू चोर मैं सिपाही, टशन जैसी कई मजेदार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते दिखने वाले हैं। 18 साल बाद दोनों सितारों को एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। शूटिंग शुरू हो गई है। अपनी आने फिल्म हैवान के सेट से अक्षय ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
हैवान की शूटिंग शुरू
लंबे समय से खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ में फिल्म में काम करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम हैवान (Haiwaan) है, जिसका निर्देशन कॉमेडी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन करने वाले हैं। फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। जिसमें तीनों सैफ, अक्षय और प्रियदर्शन दिखाई दे रहे हैं।
संत बने अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने अपनी आगामी फिल्म हैवान की शूटिंग को शुरू कर दिया है। खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर सेट से एक मजेदार वीडियो साझा किया है। फिल्म के सेट पर अक्षय और सैफ कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। अक्षय के टी-शर्ट पर इंग्लिश में सैंट यानी साधु लिखा हुआ है, वहीं वह माथे पर टीका लगाए हैं। जबकि सैफ अली खाम पठानी लुक में नजर अपनी चार्मिंग स्माइल के साथ नजर आए।
सैफ अली खान-अक्षय की मस्ती
अक्षय कुमार ने हाथ में हैवान का क्लिपबोर्ड पकड़कर रखा है। एक्टर के बगल में प्रियदर्शन भी खड़े हुए हैं। अक्षय के टी-शर्ट में लिखे संत को देख सैफ मस्तीभरे अंदाज में कहते हैं कि वह डेविल हैं। क्योंकि अंदर से वह संत हैं। इसके बाद अक्षय ने खुद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस डेविल को आप पहचानते हैं, लेकिन, सैफ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा की इसको नहीं जानते हैं।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन भी शानदार ही दिया है। उन्होंने लिखा कि हम सब ही हैं थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। मेरे हमेशा से फेवरेट कैप्टन प्रियदर्शन सर के साथ हैवान की शूटिंग आज शुरू हमने शुरू कर दी है। 18 साल बाद सैफ के साथ काम करके बहुत खुशी है। चलो हैवानियत को आगे बढ़ाते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।