Saif Ali Khan: ‘अगर आप चाहें तो...’, प्रिंस विलियम के दौरे के दौरान बॉलीवुड की मौजूदगी पर हो रही ट्रोलिंग पर सैफ अली खान ने किया बचाव

Saif Ali Khan: प्रिंस विलियम की भारत यात्रा के दौरान बॉलीवुड की मौजूदगी पर खूब आलोचना हो रही है। अब ट्रोलिंग का जवाब देते हुए सैफ अली खान ने कहा कि इससे 'अर्थशॉट प्राइज' और इसके उद्देश्य की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद मिली।

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 1:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान वे 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' के छठे संस्करण में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

Saif Ali Khan: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन हाल ही में 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' के लिए भारत आए थे। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, श्रेया घोषाल, रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय, निमरत कौर, सचिन तेंदुलकर और धनश्री वर्मा शामिल थीं। बाद में प्रिंस विलियम करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शंस' के ऑफिस पहुंचे, जहां उनके साथ सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद थे।

इन कार्यक्रमों के बाद लोगों की ओर से काफी आलोचना हुई। कई लोगों का कहना था कि इस शाही जोड़े की यात्रा के मुख्य उद्देश्य के बजाय बॉलीवुड को कहीं ज्यादा अहमियत दी गई। अब सैफ अली खान ने इस आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने कहा- "मैंने लोगों की यह शिकायत पढ़ी कि इस नेक काम के लिए 'बॉलीवुड का दखल कुछ ज्यादा ही' था, लेकिन अगर आप भारत में किसी मुद्दे की ओर लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं, तो यह एक बहुत अच्छा तरीका है।"

एक्टर ने कहा कि "हम एक आजाद देश में रहते हैं जहां बहुत से लोग अपनी राय रखते हैं और अक्सर ऐसी बातों को लेकर नकारात्मक नजरिया अपनाया जाता है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आज के समय में लोगों का ध्यान खींचना मुश्किल हो गया है, क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले से ही बहुत कुछ चल रहा होता है।


किसी जरूरी चैरिटी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कभी-कभी कुछ अलग करने की जरूरत पड़ती है। इस लिहाज से मुझे लगता है कि यह एक बहुत सफल कार्यक्रम था और कोई भी ऐसी बातचीत जो सार्थक, महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हो, वह अच्छी बात है। सैफ ने प्रिंस विलियम की तारीफ करते हुए उन्हें एक मिलनसार और विनम्र इंसान बताया, जो शाही पृष्ठभूमि से होने के बावजूद लोगों से दूरी नहीं बनाते।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की भारत यात्रा के बारे में

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान वे 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' के छठे संस्करण में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। यह समारोह मंगलवार (17 नवंबर) को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय फिल्म उद्योग की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत बॉलीवुड की कई अन्य मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। इसके अलावा विलियम और केट का बुधवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।