Saiyaara : Aneet Padda ने कुछ यूं तय किया DU से नेशनल क्रश बनने तक का सफर

Aneet Padda: मोहित सूरी की Saiyaara फिल्म में अपनी एक्टिंग को लेकर अनीत पड्डा सुर्खियों में हैं। अनीत इस फिल्म में मेन लीड रोल में थीं और फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया। अनीत की खूबूसरती उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है, यही वजह है कि अनीत अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं।

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Saiyaara फिल्म रिलीज होने के बाद से अनीत पड्डा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं रह गया है। अनीत इस फिल्म में मेन लीड रोल में थीं और फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया। इतना पसंद किया जा रहा है कि वो नेशनल क्रश बन गईं। मोहित सूरी की फिल्म ‘सैय्यारा’में अपनी एक्टिंग को लेकर अनीत सुर्खियों में हैं। अमृतसर, पंजाब की रहने वाली इस एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। अगर आप अब तक इस सच से अंजान थे, तो चलिए आपको बताते हैं कि 22 साल की अनीत किस कॉलेज की स्टूडेंट थीं और किस सब्जेक्ट में उन्होंने पढ़ाई की है।

अनीत डीयू के काफी फेमस जीसस ऐंड मैरी कॉलेज (JMC) की स्टूडेंट रह चुकी हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो उन्होंने यहां से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इससे पहले ही पढ़ाई उन्होंने स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से की है। कॉलेज के समय से ही वो ऑडिशंस दे रही थीं। उनके कॉलेज का स्टूडेंट काउंसिल JMC स्टूडेंट्स काउंसिल इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करता है, जिससे यह साबित होता है, वो यहां की स्टूडेंट रह चुकी हैं।

पंजाब के अमृतसर में अक्टूबर 2002 में जन्मी अनीत एक साधारण परिवार से हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था जो उन्हें मुंबई ले आया। अपने कॅरियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी। उनकी खूबसूरती और स्क्रीन अपियरेंस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसी तरह उन्हें अपने जीवन का पहला बड़ा ब्रेक मिला।

यूं तय किया फिल्मों का सफर

अनीत ने 2022 मं आयी फिल्म ‘सालाम वेंकी’ से बॉलीवुड डेब्यु किया। इसे रेवती ने डायरेक्ट किया था और इसमें काजोल लीड रोल में थीं। इस फिल्म में अनीज का उनका रोल छोटा था लेकिन इसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद 2024 में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोन्ट क्राई’ में उन्होंने रोही का किरदार निभाया। इस शो में पूजा भट्ट, राइमा सेन जैसे सीनियर कलाकारों के साथ काम करते हुए अनीत ने अपनी जगह बनाई। फैंस ने उनके नैचुरल एक्टिंग स्टाइल को खूब पसंद किया।

सैयारा के ऑडिशन में मोहित सूरी हुए प्रभावित


अनीत ने ‘सैयारा’ का ऑडिशन दिया था। मोहित सूरी उनके ऑडिशन से बहुत प्रभावित हुए। ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसे हिट्स देने वाले मोहित ने उन्हें अहान पांडे के साथ लीड रोल के लिए चुना। फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई और अनीत को ‘नेशनल क्रश’ का टाइटिल मिल गया।

आमिर खान रख रहे Raja Raghuvanshi Murder Case पर नजर, ये फिल्म बनाने की तैयारी तो नहीं

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।