Aneet Padda: अपनी पहली रैंप वॉक के बाद ट्रोल हुईं अनीत पड्डा, फैंस ने दे दी ये नसीहत

Aneet Padda: अनीत पड्डा ने हाल ही में लैकमे फैशन शो में शिरकत की थी। सैयारा के बाद उन्होंने रैंप वॉक में डेब्यू किया। हालांकि, अनीत अपनी रैंप वॉक के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 3:35 PM
अपनी पहली रैंप वॉक के बाद ट्रोल हुईं अनीत पड्डा

Aneet Padda: एक्ट्रेस अनीत पड्डा को फिल्म सैयारा से नेम-फेम मिल चुका है। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। अब हाल में ही अनीत ने रैंप वॉक में डेब्यू किया, हालांकि, रैंप वॉक से वह फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाईं और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

अनीत को रविवार रात लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की थी। उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलानी के लिए रैंप वॉक करते देखा गया। इस दौरान के अनीत के लुक की तो काफी लोगों को बेहद खूबसूरत लगा, हालांकि, उनकी वॉक यूजर्स को जरा भी रास नहीं आई है।

एक यूजर ने लिखा- अनीत बेहद सुंदर लग रही है, लेकिन वॉक उन्होंने बिल्कुल अच्छी नहीं की है। डिजाइनर्स मॉडलिंग मॉडल्स से ही क्यों नहीं कराते हैं। एक ने लिखा- लैक्मे के फेस के तौर पर मैं अनीत से बिल्कुल भी जुड़ नहीं कर पा रही हूं। यूजर्स इसी तरह के कमेंट्स लगातार उनके वीडियोज और फोटोज पर कर रहे हैं।


रैंप वॉक के लिए अनीत ने गोल्डन मॉर्डन टच के साथ साड़ी पहनी थी। डिजाइनर ने इसे टाइमलेस ग्रेस इंडियन ड्रेप्स से प्रेरित बताया है। अनीत ने अपने लुक को डायमंड ब्रासलेट और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल उनपर सूट कर रही थी। अनीत का लुक फैंस को काफी जच रहा है।

बता दें कि अनीत कई सारे फेमस एड्स कर चुकी हैं। एड्स में भी अनीत को काफी पसंद किया गया है। उनके एड्स वायरल रहते हैं। फिर उन्होंने 2025 में फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में वो अहान पांडे के अपोजिट दिखी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई। ये फिल्म इस साल की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी हुई है। अनीत और अहान की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। अब अनीत फिल्म न्याय में दिखेंगी। इसे नित्या मेहरा और करण कपाड़िया डायरेक्ट किया है। इसकी शूटिंग कंम्पलीट हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।