Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: वीकेंड के वार में इन कंटेस्टेंट की लगेगी क्लास, माल्ती के कमेंट पर सलमान खान के सवाल और जवाब

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई घर वालों को उनके खराब व्यवहार के लिए डांट लगाते दिखने वाले हैं। वहीं सलमान ने मालती चाहर से नेहल चुडासमा के कपड़ों पर कमेंट को लेकर भी सवाल किए हैं।

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 10:54 AM
वीकेंड के वार में इन कंटेस्टेंट की लगेगी क्लास

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 19 में बीते हफ्ते काफी ड्रामा देखने को मिला है। अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और मालती चाहर ने नेहल चुडासमा के कपड़े पर कमेंट कर बवाल खड़ा कर दिया। मालती ने बहस के बीच नेहल से बोला कि वह कपड़े पहनकर उनसे बात किया करें।

आज बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार कई घरवाले होस्ट सलमान खान के गुस्से का शिकार होंगे। इनमें से एक मालती चाहर का नाम भी हैं। जी हां, बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो दिखाया गया है कि अभिनेता मालती की फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रोमो में आप देखेंगे कि सलमान खान मालती चाहर से पूछते हैं कि, "नेक्स्ट टाइम कपड़े पहनकर बात करना मुझसे, इससे आपका मतलब क्या था?" मालती ने अपने कमेंट पर एक्टर के सामने बहुत ही अजीब सफाई देती दिखाई दीं। उन्होंने कहा, "यहां पर बहुत स्ट्रॉन्ग एसी चलता है। मैं देखती हूं कि इन्हें ठंड नहीं लगती है?"


इस पर बसीर अली ने बीच में कमेंट करते दिखे कि यह बिल्कुल बेसलेस बात बोली है। सलमान ने बसीर को टोकते हुए चुप रहने को बोला और कहा कि बोल रही हैं तो बोलने दो, क्योंकि मुझे बहुत दिलचस्पी है कि आखिर वह क्या कहने वाली हैं। सलमान खान ने शहबाज बडेशा (Shehbaaz Badesha) को भी डांटा।

एक्टर ने कहा कि यह मजाक देखने वालों को तुम बहुत बद्तमीज और इरिटेटिंग नजर आ रहे हो। शहबाज और मालती के बाद अमाल मलिक भी सलमान की रडार पर आए है। फरहाना भट्ट से खाना छीनने और उनकी मां पर गलत कमेंट करने पर सलमान ने अमाल को काफी डांटा है।

इतना ही नहीं अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी शो पर नजर आए और उन्हें सिंगर को समझाया कि वह लड़े-झगड़े, लेकिन सीमा पार न करें। वह उनका नाम खराब भी न करें। इस पर अमाल इमोशनल होते दिखते हैं। इस बार वीकेंड का वार में थामा (Thamma) स्टार्स नवाजुद्दीन सिद्दिकी, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मस्ती करते दिखने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।