Sambhavna Seth's Miscarriage: 15 दिनों तक कोख में 'मरा बच्चा' लेकर घूमती रही थीं संभावना सेठ, जब हुआ खुलासा फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Sambhavna Seth's Miscarriage: संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शादी के 10 साल बाद गुड न्यूड दे दी है। कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं।

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाना शुरू कर दिया था।

Sambhavna Seth's Miscarriage: रियलिटी शो बिग बॉस 2 से मशहूर हुईं संभावना सेठ काफी दबंग पर्सनैलिटी की एक्ट्रेस हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। संभावना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए व्लॉगिंग करती हैं और हर छोटे बड़े अप्डेट्स सोशल मीडिया पर शेयक करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 14 जुलाई, 2016 को अभिनेता और राइटर अविनाश मिश्रा से धूमधाम से शादी की थी।

काफी सालों से ये कपल प्रेग्नेंसी और फैमिली प्लानिंग की जीतोड़ कोशिश करता आ रहा है। वहीं 2024 में कपल को खुशखबरी मिली भी थी, लेकिन खुशियां जल्द ही मातम में बदल गईं। 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं थी, लेकिन बदकिस्मती से तीन महीने बाद ही उन्हें एबॉर्शन कराना पड़ गया था।

संभावना ने अपने एबॉर्शन के बारे में इंटरव्यू पर खुलकर बात की। अपने साथ हुए इस हादसे के लिए एक्ट्रेस ने डॉक्टर को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। संभावना ने अपने एबॉर्शन से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।


हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाना शुरू कर दिया था। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में स्कैन के बाद वो इस फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का दुनिया के सामने ऐलाने करने वाली थीं।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने मिसकैरेज के बारे में पता चला तो यह उनके लिए ये बुरी तरह से तोड़ देने वाली खबर थी। संभावना ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा नुकसान यह था कि उनके डॉक्टर ने इतनी बड़ी गलती कर दी थी। संभावना ने कहा कि वह 15 दिनों से लगातार उन्होंने हद से ज्यादा दर्द की शिकायत करती रहीं, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने उनकी जांच नहीं की। उनके डॉक्टर ने एंब्रोयो ट्रांसप्लांट से पहले जेनेटिक्स टेस्ट नहीं किया था। जांच के बाद पता चला की यह एबनॉर्मल था।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप एंब्रोयो ट्रांसप्लांट करते हैं तो उससे पहले एक जेनेटिक्स टेस्टिंग की जाती है। उन्होंने वहीं नहीं किया था। सोचो ये पांचवें महीने में जा कर पता चलता तो क्या होता। एक्ट्रेस ने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा कि मैंने 15 दिन पहले ही बच्चा खो दिया था। उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा था, लेकिन उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि यह उनके गठिया (अर्थराइटिस) के कारण हो रहा है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आप ये सोच लो कि तीसरे महीने में स्कैन में मैं गई तब पता चला की बच्चा 15 दिन पहले ही खत्म हो चुका था। 15 दिन में अपने अंदर जहर लेकर घूम रही थी। मेरे सात कुछ भी हो सकता था। जबकि मैं 15 दिन से बोल रही थी कि मेरे बहुत दर्द हो रहा है। मेरी डॉक्टर मुझे बोल रही है कि यह तुम्हारा गठिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।