Spirit release date: प्रभास और तृप्ति डिमरी अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट तय कर ली है। शुक्रवार को प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रशंसकों से अपने कैलेंडर में फिल्म को नोट करने को कहा।
