Sivakarthikeyan: तमिल सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन हाल ही में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के मुंबई ऑफिस में नजर आए, और उनकी यह मुलाकात फैंस और फिल्म लवर्स के बीच उत्साह की लहर लेकर आई। इस विजिट के बाद हर कोई ये जानने को बेताब है कि क्या दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं।
संजय लीला भंसाली देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी बड़ी और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, शिवकार्तिकेयन ने तमिल सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग, ह्यूमर और चार्म से जबरदस्त फैन बेस बनाया है। अब इन दो टैलेंटेड नामों के साथ आने की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।
हालांकि न तो शिवकार्तिकेयन और न ही संजय लीला भंसाली ने इस मुलाकात की वजह बताई है, लेकिन इसने लोगों के बीच खूब चर्चा शुरू कर दी है। वजह चाहे जो भी हो, यह मुलाकात फैंस का ध्यान जरूर खींच रही है। जब संजय लीला भंसाली जैसे क्रिएटिव फिल्ममेकर किसी पॉपुलर जैसे स्टार शिवकार्तिकेयन से मिलते हैं, तो यह सोचना लाज़मी है कि आखिर क्या हो रहा है?
शिवकार्थिकेयन एक्टर होने के अलावा प्लेबैक सिंगर, गीतकार और फिल्म निर्माता भी हैं। एक्टर मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में ज्यादा एक्टिव रहते हैं। फिल्मों में एंट्री से पहले उन्होंने टेलीविजन प्रेजेंटर के रूप में भई देखा जा सकता है। शिवकार्थिकेयन ने 2006 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘कलक्का पोवथु यारु?’ जीतने के बाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
उन्होंने स्टार विजय पर कई शो होस्ट किए। एक्टर को तमिल सिनेमा में सफलता 2012 की कॉमेडी ड्रामा ‘मरीना’ से मिली थी। उन्होंने बाद मे ‘एथिर नीचल’, ‘वरुथपडाथा वलीबार संगम’, ‘नम्मा वीट्टु पिल्लै’ और ‘अमरन’ (2024) जैसी कमर्शियली हिट फिल्मों में काम किया।
बात करें शिवकार्तिकेयन के काम की तो 'पराशक्ति' में दिखेंगे। इसमें उनके साथ अथर्व और श्रीलीला भी हैं। इसमें 1960 के दशक के मद्रास राज्य की कहानी होने वाली है। यह शिवकार्तिकेयन की 25वीं फिल्म होगी। कुछ दिनों पहले इसका एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें शिवकार्तिकेयन घर-घर किसी चीज की तलाश करते दिखे थे। वहीं रवि मोहन का किरदार शिवकार्तिकेयन के किरदार को मारने की कोशिश में लगा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।