Get App

Sivakarthikeyan: क्या संजय लीला भंसाली और शिवकार्तिकेयन की जोड़ी लेकर आएगी नया सिनेमाई धमाका? तमिल सुपरस्टार की मुंबई विजिट से बढ़ी एक्साइटमेंट

Sivakarthikeyan: हाल में ही तमिल सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन को संजय लीला भंसाली के ऑफिस पर स्पॉट किया गया। इस के बाद से दोनों के सात काम काम करने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 10:58 AM
Sivakarthikeyan: क्या संजय लीला भंसाली और शिवकार्तिकेयन की जोड़ी लेकर आएगी नया सिनेमाई धमाका? तमिल सुपरस्टार की मुंबई विजिट से बढ़ी एक्साइटमेंट
क्या संजय लीला भंसाली और शिवकार्तिकेयन की जोड़ी लेकर आएगी नया सिनेमाई धमाका?

Sivakarthikeyan: तमिल सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन हाल ही में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के मुंबई ऑफिस में नजर आए, और उनकी यह मुलाकात फैंस और फिल्म लवर्स के बीच उत्साह की लहर लेकर आई। इस विजिट के बाद हर कोई ये जानने को बेताब है कि क्या दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं।

संजय लीला भंसाली देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी बड़ी और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, शिवकार्तिकेयन ने तमिल सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग, ह्यूमर और चार्म से जबरदस्त फैन बेस बनाया है। अब इन दो टैलेंटेड नामों के साथ आने की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

हालांकि न तो शिवकार्तिकेयन और न ही संजय लीला भंसाली ने इस मुलाकात की वजह बताई है, लेकिन इसने लोगों के बीच खूब चर्चा शुरू कर दी है। वजह चाहे जो भी हो, यह मुलाकात फैंस का ध्यान जरूर खींच रही है। जब संजय लीला भंसाली जैसे क्रिएटिव फिल्ममेकर किसी पॉपुलर जैसे स्टार शिवकार्तिकेयन से मिलते हैं, तो यह सोचना लाज़मी है कि आखिर क्या हो रहा है?

शिवकार्थिकेयन एक्टर होने के अलावा प्लेबैक सिंगर, गीतकार और फिल्म निर्माता भी हैं। एक्टर मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में ज्यादा एक्टिव रहते हैं। फिल्मों में एंट्री से पहले उन्होंने टेलीविजन प्रेजेंटर के रूप में भई देखा जा सकता है। शिवकार्थिकेयन ने 2006 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘कलक्का पोवथु यारु?’ जीतने के बाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

उन्होंने स्टार विजय पर कई शो होस्ट किए। एक्टर को तमिल सिनेमा में सफलता 2012 की कॉमेडी ड्रामा ‘मरीना’ से मिली थी। उन्होंने बाद मे ‘एथिर नीचल’, ‘वरुथपडाथा वलीबार संगम’, ‘नम्मा वीट्टु पिल्लै’ और ‘अमरन’ (2024) जैसी कमर्शियली हिट फिल्मों में काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें