Credit Cards

Sanjay Leela Bhansali: दीपिका पादुकोण के नखरों से संजय लीला भंसाली भी हैं परेशान? थ्रोबैक वीडियो ने मचाया बवाल

Sanjay Leela Bhansali: दीपिका पादुकोण को कई बड़ी फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया है। एक -एक कर फिल्ममेकर्स सामने आकर एक्ट्रेस के नखरीले रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच संजय लीला भंसाली के एक पुराने वीडियो ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

अपडेटेड Sep 22, 2025 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
दीपिका पादुकोण के नखरों से संजय लीला भंसाली भी हैं परेशान?

Sanjay Leela Bhansali: वैजयंती मूवीज ने गुरुवार सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर नहीं आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनके नोट में लिखा था कि "पहली फिल्म की लंबी यात्रा के बाद, दोनों पक्ष साझेदारी को अगले पार्ट में साथ नहीं ले जा सके। एक्ट्रेस को पहले ही संदीप रेड्डी वंगा से बाहर कर दिया गया था। इन सबके बीच संजय लीला भंसाली के एक पुराने वीडियो ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्ममेकर आलिया भट्ट की तारीफ करते दिख रहे हैं। संजय वीडियो में कह रहे हैं- आलिया भट्ट के साथ काम करना बहुत सहज है। वह ज्यादा नखरे नहीं करती हैं, कि मैं स्टार हूं। मुझे कपड़ो के लिए बड़ी वैनटी चाहिए । हर चीज एक लिए अलग लग्जरी चाहिए। वह बहुत सहजता के साथ काम करती हैं।


संजय लीला भंसाली के इस वीडियो को लोग अब दीपिका पादुकोण के विवाद से जोड़ रहे हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे पीआर स्टंट कहा। एक ने कहा- मैं आलिया भट्ट का फैन नहीं हूं...पर वह एक सिपंल लड़की हैं ज्यादा नखरे नहीं करती हैं। एक ने लिखा- अगर दीपिका के इतने ही नखरे हैं तो एटली उनके साथ काम क्यों कर रहे हैं, वहीं संजय लीला भंसाली ने तो तीन बार उनके साथ काम किया है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्में की हैं-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। तीनों ही फिल्में सुपरडुपर हिट रही हैं। वहीं आलिया भट्ट के साथ भंसाली ने गंगूबाई फिल्म की है। ये पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। वहीं जल्द ही अलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली एक बार फिर लव एंड वॉर में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।

दीपिका की बात करें तो वह किंग फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े प्रोजेक्ट के बीच उनकी काम करने की शर्तें सामने आई हों। शुरुआत में वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ काम कर रही थीं, लेकिन कहा जाता है कि आठ घंटे की शिफ्ट सहित कई शर्तों पर मतभेदों के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद, वांगा ने एक्ट्रेस पर विश्वासघात करने और "गंदे पीआर गेम" में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक तंजभरा पोस्ट शेयर किया था।

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Sep 22, 2025 7:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।