Republic day 2026 parade: रिपब्लिक डे के लिए संजय लीला भंसाली को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय सिनेमा का करने जा रहे हैं प्रतिनिधित्व!

Republic day 2026 parade: इस साल का रिपब्लिक डे इंडियन सिनेमा के लिए खास होने वाला है। 77 साल में पहली बार कर्तव्य पथ पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया जोने वाला है।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:50 AM
Story continues below Advertisement
रिपब्लिक डे के लिए संजय लीला भंसाली को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Republic day 2026 parade: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल रिपब्लिक डे परेड के लिए संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाली एक खास झांकी तैयार की है। यह झांकी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर नजर आएगी। यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार कोई इंडियन फिल्म डायरेक्टर देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय समारोह में सिनेमा को रिप्रेज़ेंट करेगा।

यह पहल इंडियन सिनेमा की सांस्कृतिक समृद्धि, क्रिएटिव एक्सीलेंस और ग्लोबल असर को सामने लाती है, एक ऐसा आर्ट फॉर्म जो लंबे समय से दुनिया भर में भारत का सबसे मजबूत कल्चरल एंबेसडर रहा है।

इस सहयोग को लेकर एक सूत्र ने TOI से कहा, “यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा के सच्चे फ्लैग-बेयरर संजय लीला भंसाली गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह ऐतिहासिक सम्मान इंडियन सिनेमा के लिए एक अहम मोमेंट है और इससे देशभर में एक मजबूत माहौल बनेगा। इस खास मौके के लिए संजय लीला भंसाली से बेहतर कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता।”


बीते कई सालों में संजय लीला भंसाली ने अपनी गहरी कहानी कहने की शैली, शानदार विज़ुअल्स और म्यूज़िक व इमोशन्स के दमदार इस्तेमाल से इंडियन सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। हम दिल दे चुके सनम और देवदास से लेकर ब्लैक, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी तक, उनकी फिल्मों ने परंपरा और भव्यता को खूबसूरती से मिलाते हुए भारतीय कहानियों को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचाया है।

उनकी फिल्मों ने इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और ग्लोबल ऑडियंस के दिल जीते हैं। यही कारण है कि भंसाली इंडियन सिनेमा की शान, उसकी सख़्त मेहनत और गहरे इमोशन्स की सच्ची तस्वीर पेश करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।