Sardaar Ji 3 Trailer: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग रोमांस करेंगे दिलजीत, 'सरदार जी 3' का ट्रेलर देख लोग भड़के, बताया देशद्रोही

Sardaar Ji 3 Trailer: मशूहर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी-3' 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं। आमिर के पहले फिल्म में होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं थी, लेकिन ट्रेलर में दिखाई देने के बाद अब बवाल मच गया है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sardaar Ji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखेंगी

Sardaar Ji 3 Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता और मशूहर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं। आमिर के पहले फिल्म में होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं थी, लेकिन ट्रेलर में दिखाई देने के बाद अब बवाल मच गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि हानिया फिल्म में दिलजीत के साथ रोमांस भी करती नजर आएंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरदार जी 3' फिल्म में एक नहीं बल्कि चार-पांच पाकिस्तानी एक्टर्स हैं। हानिया आमिर के अलावा फिल्म में नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे अन्य पाकिस्तानी कलाकारों की भी मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी अभिनेताओं की वजह से फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं की जाएगी।

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने पर बैन लगाया है। फिल्म को 27 जून को ओवरसीज यानी भारत के बाहर रिलीज किया जाएगा। इस वजह से भारतीय लोग इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं।


इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने लिखा, "'सरदार जी 3' 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज होगी। फढ़ लाओ भौंड़ दी लत्तन...।" भारत में ट्रेलर को ब्लॉक कर दिया गया है। YouTube पर फिल्म का वीडियो चलाने पर मैसेज आता है, "अपलोडर ने इस वीडियो को आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है।" बताया जा रहा है कि हानिया की वजह से ये बैन लगा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए हैं। पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

लोगों ने की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग

सोशल मीडिया पर सरदार जी 3 को बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ एक फिल्म आ रही है। यह वही हानिया आमिर हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना को 'क्रूर' और 'कायर' कहा था। क्या पाकिस्तान से दुश्मनी सिर्फ़ हमारे सैनिकों की जिम्मेदारी है?"

ये भी पढ़ें- Anupamaa का सेट जलकर खाक! शूटिंग से ठीक पहले लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

एक अन्य ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ फिल्म कर रहा है। हानिया भारत के खिलाफ जहर उगलती है। हानिया का एकाउंट भारत में बैन है। इसके बाद भी दिलजीत इसके साथ Sardaar Ji 3 फिल्म कर रहा है। कंगना रनौत ने सही कहा था कि दिलजीत दोसांझ प्रो पाकिस्तानी है। पहलगाम हमले को हुए अभी 2 महीने हुए हैं और ये दिलजीत पाकिस्तानियों के साथ लुंगी डांस शुरू कर दिया है।"

एक तीसरे यूजर ने लिखा, "जिस पाकिस्तान मॉडल को हिंदुस्थान सरकार ने युद्ध के दौरान बैन किया था। उसके साथ दिलजीत बाहों में हाथ डाल कर गाने गा रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "मूवी आ रही है दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 जिसमें हिरोइन वही पाकिस्तानी हानियां आमिर है जो आपरेशन सिंदूर को हिंदुत्व अतिवाद बता रही थी। हमारे देश को गाली दे रही थी अब उसकी फिल्म देखेंगे हम देशवासी यहां से पैसा बटोर कर पाकिस्तानी जिहादी कुत्तो को देगी जो पहलगाम जैसी घटना फिर अंजाम देंगे। क्या सरदार जी 3 हमें बॉयकाट नहीं करनी चाहिए।"

देखें- यूजर्स के रिएक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।