‘सरके चुनर’ विवाद पर रक्षिता ने दिया जवाब, ‘चोली के पीछे’ से की तुलना

फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए लोगों से सवाल भी किए हैं

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
‘केडी द डेविल’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अपकमिंग साउथ फिल्म ‘केडी द डेविल’ अपने एक गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई है। फिल्म में नोरा फतेही और संजय दत्त की मौजूदगी ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था, लेकिन गाने के रिलीज होते ही मामला और गर्म हो गया। खासतौर पर इसके बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग इसे बोल्ड एक्सप्रेशन मान रहे हैं, तो कुछ इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, विवाद भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब यह गाना सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक बड़ा चर्चा का मुद्दा बन चुका है। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है

रक्षिता का रिएक्शन

फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें पता है लोग उन्हें टैग कर रहे हैं, लेकिन उनके समर्थन या विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ता।


पुराने गानों पर क्यों नहीं हुआ बवाल?

रक्षिता ने सवाल उठाया कि जब पहले ‘चोली के पीछे’ जैसे कई गाने आए, तब किसी ने आपत्ति क्यों नहीं जताई? उन्होंने यह भी कहा कि कई फिल्मों में इससे ज्यादा बोल्ड कंटेंट दिखाया गया, लेकिन अब एक गाने पर इतना शोर क्यों मच रहा है।

आलोचना करें, लेकिन गाली नहीं

उन्होंने साफ कहा कि दर्शकों को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी कलाकार या लेखक को गाली देना गलत है। एक गाने के आधार पर किसी के पूरे काम को जज करना ठीक नहीं है।

कन्नड़ इंडस्ट्री की चुनौती भी बताई

रक्षिता ने सैंडलवुड इंडस्ट्री की मुश्किलों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि किसी फिल्म को OTT या चैनल पर बेचना आज के समय में कन्नड़ फिल्ममेकर्स के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

“हम वही करेंगे जो सही होगा”

अपनी बात खत्म करते हुए रक्षिता ने कहा कि ‘KD’ उनके लिए एक बच्चे की तरह है और वे वही करेंगे जो सही होगा। उन्होंने लोगों से भरोसा और प्यार बनाए रखने की अपील भी की।

आखिर क्यों मचा है विवाद?

दरअसल, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने में कुछ डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जब इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया, तब विवाद बढ़ गया। बढ़ते विरोध के चलते गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘केडी द डेविल’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद फिल्म की सफलता को कितना प्रभावित करता है।

Alia Bhatt: हांगकांग डिज्नीलैंड में आलिया भट्ट ने मनाया 33वां जन्मदिन, रणबीर कपूर और राहा संग फैमिली मोमेंट्स ने जीता दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।