Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह लोगों को खुश करने में सबसे आगे क्यों हैं। इस बार दिल्ली की शादी में दुल्हन ने सुपरस्टार से विमल पान मसाला का पॉपुलर डायलॉग बोलने की डिमांड कर दी। इसके बाद शाहरुख खान का रिएक्शन देखने लायक था।
शाहरुख ने इस सिचुएशन को काफी अच्छे से हेंडिल किया। हंसते हुए उन्होंने कहा, "एक बार बिज़नेस वालों के साथ बिज़नेस कर लो, जान नहीं छोड़ते। गुटखा वाले भी ना यार। जब दुल्हन जिद पर अड़ी रही, तो उसने धीरे से उसका हाथ पकड़ लिया और टीज करते हुए कहा, "हर बार जब करता हूं, पैसे लेता हूं डार्लिंग। पप्पा को कह देना तुम। अब अच्छी बात करते हैं... मैं थोड़ी ना यहां पे जुबान केसरी करूंगा।
शाहरुख की हाजिरजवाबी की तारीफ़ करते हुए फैन्स ने इस क्लिप को तुरंत ऑनलाइन शेयर किया। एक दर्शक ने लिखा, "मैं दिल्ली में हुए इस शादी के रिसेप्शन में था - दूल्हे की तरफ़ से विमल पान मसाला वाले आए थे," जबकि दूसरे ने लिखा, "यह तो छुपा-छुपाकर किया गया व्यवहार है। सेलेब्स के लिए यह एक सबक ज़रूर हेगा।"
शादी का मज़ा यहीं खत्म नहीं हुआ। एक और वीडियो में, शाहरुख़ ने जवान के गाने चलेया पर डांस किया। दुल्हन को भी अपने साथ शामिल किया। सोशल मीडिया पर किंग खान के ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दुल्हन उनके साथ कदम मिलाने के बजाय शरमाते हुए नजर आई, जिससे यह पल और भी ज़्यादा खास बन गया था। एक फैन ने मज़ाक में कमेंट किया, "शाहरुख खान ने पैसों के लिए किसी अरबपति की शादी में डांस किया। लेकिन दुल्हन ने भी उनके साथ डांस करने से इनकार कर दिया।
कई लोगों ने ऑनलाइन दुल्हन का बचाव करते हुए कहा कि वह शायद भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार से इंप्रेस हैं। वर्कफ्रंट पर बात करें तो उनकी अगली फिल्म, किंग है, जो 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फैंस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के अगले चैप्टर, पठान 2 का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।