Farzi 2 OTT Release: अगर किसी वेब सीरीज का फैंस को काफी टाइम से इंतजार है, तो वह शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज फर्जी 2। साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर फर्जी 2 का पहला सीजन रिलीज किया गया था, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से खूब तारीफें मिली थी।
अब फर्जी सीजन 2 की रिलीज को लेकर ताजा अपडेट फैंस के सामने आ गया है, जिसे जानकर सारीज के लवर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। शाहिद की फर्जी 2 को कब ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाना है। सीरीज को लेकर पहले भी कुछ अपडेट सामने आ चुकी है।
फर्जी 2 पॉपुलर सीरीज में शुमार है। बीते साल इस सीरीज की शूटिंग की गई थी। खबर थी की साल के एंड तक इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम तेजी शुरू हो जाएगा। फिलहाल अभी भी कुछ हिस्सों की शूटिंग करना रह गया है। पिछले 3 साल से फर्जी लवर्स इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिरकार इस सीरीज को कब स्ट्रीम किया जाएगा।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्जी 2 की बाकी बची शूटिंग को मार्च 2026 में होगी। फिर इसका फाइनल पोस्ट प्रोडक्शन पूरा किया जाएगा। इसके मुताबिक अनुमान लगाया जाए तो फर्जी का सीजन इस साल 2026 के अक्टूबर महीने में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस खबर के मुताबिक फैंस को फर्जी 2 को लेकर अभी और इंतजार करना होगा। बता दें कि फर्जी का पहला सीजन हिट रहा था और इसने ओटीटी पर ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया था। सीरीज के कई डायलॉग्स लोगों के जहन में बस गए थे।
फर्जी में अभिनेता शाहिद कपूर के अलावा राशि खन्ना, विजय सेतुपति और केके मेनन अहम भूमिका में थे। जबकि भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। उम्मीद है कि अमोल पालेकर को छोड़कर फर्जी 2 में बाकी सभी किरदार का कमबैक हो सकता है।