Get App

O’Romeo: रिलीज से पहले शाहिद कपूर की ओ रोमियो विवादों में फंसी, ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल

O’Romeo: कुछ ही दिन पहले, ओ'रोमियो का टीज़र रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। लेकिन अब ट्रेलर रिलीज से पहले हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 3:48 PM
O’Romeo: रिलीज से पहले शाहिद कपूर की ओ रोमियो विवादों में फंसी, ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल
रिलीज से पहले शाहिद कपूर का ओ रोमियो विवादों में फंसी

O’Romeo: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' के निर्माताओं ने पर फिल्म के आगामी ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन उस्तारा की बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने न केवल 'ओ रोमियो' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है, बल्कि फिल्म की टीम से 2 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है।

वहीं निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के कैंसिल होने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कुछ दिन पहले ही, ओ’रोमियो का टीज़र जारी होने के बाद, हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में हुसैन की बेटी ने दावा किया कि विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके पिता को गलत तरीके से पेश किया गया है और उन्होंने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पिछले हफ्ते नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज को एक पत्र लिखा गया था। इसमें दावा किया गया है कि 'ओ रोमियो' फिल्म में हुसैन उस्तारा परिवार की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इसलिए उन्होंने इसके लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की है। इस मांग के साथ-साथ, सानोबर ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को तब तक रोकने या रद्द करने का भी अनुरोध किया है जब तक कि उनकी चिंताओं का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता।

ओ रोमियो साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की पहली साथ में फिल्म में है। यह फिल्म आठ साल से अधिक समय बाद विशाल और शाहिद के रीयूनियन का प्रतीक भी है। दोनों ने इससे पहले कमीने (2009), हैदर (2014) और रंगून (2017) जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। यह फिल्म तृप्ति डिमरी की भी विशाल और शाहिद के साथ पहली फिल्म है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें