Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 'धुरंधर 2' के साथ रिवील होगा फर्स्ट लुक

Cocktail 2: 13 मार्च को शाहिद कपूर ने अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाते हुए रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसके साथ ही एक और खास अपडेट शेयर की है।

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोमांटिक कॉकटेल के लिए हो जाइए तैयार....

Cocktail 2: 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब निर्देशक होमी अदजानिया इसके सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगे। यह 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म अक्टूबर 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है। लेकिन शाहिद कपूर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इस खबर से चौंका दिया।

13 मार्च को फिल्म के लीड एक्टर ने अपनी-अपनी एक तस्वीर साझा की और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ ही, स्टार्स ने अपने फैंस को यह भी बताया कि कॉकटेल 2 का फर्स्ट लुक यानी टीज़र, 18 मार्च को सिनेमाघरों में लॉन्च किया जाएगा। यह रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ दिखाया जाएगा।


तस्वीर पर लिखा था, “पहली झलक इस बुधवार को। सिर्फ सिनेमाघरों में। कॉकटेल 2 19 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों में जरूर जाएं।” शाहिद प्रिंटेड शर्ट में कार में बैठे और सनग्लास लगाए बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की गई, प्रशंसक उनकी पोस्ट पर फिदा हो गए। एक यूजर ने लिखा, "शाहिद कपूर का दौर वापस आ गया है।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आप बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहे हैं बड़े भाई।" एक कमेंट में यह भी लिखा था, "अब रणवीर सिंह की फिल्म में एंट्री होगी।" एक अन्य कमेंट में लिखा था, "वाह! बॉलीवुड से हमें यही चाहिए था। एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी। देशभक्ति और एजेंडा वाली फिल्मों से बहुत हो गया।"हाल ही में शादी करने वाली रश्मिका ने भी अपने और कृति के लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कीं।

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी मॉर्डन रिश्तों को एक साहसिक मोड़ के साथ पेश करती है, जिसमें कृति और रश्मिका एक कपल की भूमिका निभा सकती हैं और शाहिद तीसरे किरदार के रूप में नज़र आएंगे। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इस बीच, शाहिद को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी के साथ देखा गया था। उनके अभिनय ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया, क्योंकि उनके किरदार की ऊर्जा दर्शकों को उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' के किरदार की याद दिलाती थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।