O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ’ रोमियो’ ने दी प्राइम वीडियो पर दस्तक, घर बैठे उठाए फिल्म का लुफ्त

O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर कि फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ’ रोमियो’ ने दी प्राइम वीडियो पर दस्तक

O Romeo OTT Release: प्राइम वीडियो ने आज शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ को ग्लोबली स्ट्रीम कर दिया है। विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनके साथ नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी फिल्म में विशेष उपस्थिति में दिखाई देंगे।

यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। 1994 के बॉम्बे पर आधारित ‘ओ’ रोमियो’ की कहानी उस्तरा नाम के एक खौफनाक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुपकर खुफिया अधिकारी इस्माइल खान के लिए भी काम करता है। उसका नया मिशन उसे दहेश दुग्गल नाम के एक फाइनेंसर के खिलाफ खड़ा करता है, जिसका संबंध स्पेन में बैठे गैंगस्टर जलाल से है।

लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है जब उसकी मुलाकात अफ़शान से होती है—एक ऐसी विधवा जो अपने प्रेमी बिल्लू की हत्या का बदला लेने की आग में जल रही है। हिंसा और वफादारी पर टिका यह मिशन धीरे-धीरे भावनाओं के खतरनाक टकराव में बदल जाता है, जहां प्यार, धोखा और ज़िंदा रहने की जंग एक-दूसरे में घुलने लगते हैं।


विशाल भारद्वाज की विशिष्ट कहानी कहने की शैली, मुंबई माफिया की सच्ची घटनाओं से प्रेरित दमदार सीन, जबरदस्त एक्शन और यादगार अभिनय के साथ, साथ ही गुलज़ार के म्यूजिक से सजी ‘ओ’ रोमियो’ एक ऐसी रोमांचक फिल्म बन जाती है जो सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि प्यार और ताकत की चाह में लिए गए फैसलों की मानवीय कीमत को भी सामने लाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।