Shahrukh Khan New Car: शाहरुख खान के घर आया नया मेहमान, लग्जरी कार्स कलेक्शन में 'कैडिलैक एस्केलेड' को किया गया शामिल

Shahrukh Khan New Car: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक और गाड़ी जोड़ ली है। बीते दिनों एक्टर एक चमचमाती हुई गाड़ी Cadillac Escalade में नजर आए थे, जो भारत में नहीं मिलती हैं

अपडेटेड May 15, 2026 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
कैडिलैक एस्केलेड की दमदार मौजूदगी सड़क पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जैसे खुद किंग खान की खींचते हैं। भारत में इसकी लगभग कीमत 5 करोड़ रुपये है।

Shahrukh Khan New Car: शाहरुख खान के पास ऑटोमोबाइल जगत की कुछ सबसे आलीशान कारें हैं। उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस कलिनन, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी और कई अन्य मॉडल मौजूद हैं। इन मॉडलों के बावजूद, हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कार कैडिलैक एस्केलेड है। खबरों के मुताबिक, यह फुल-साइज़ अमेरिकी एसयूवी शाहरुख खान के गैरेज में शामिल होने वाली नई फोर व्हीलर है। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये हैं।

कैडिलैक एस्केलेड की दमदार मौजूदगी सड़क पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जैसे खुद किंग खान की खींचते हैं। भारत में इसकी लगभग कीमत 5 करोड़ रुपये है, जबकि ब्रांड के घरेलू बाजार में इसका सबसे महंगा वर्जन 1.68 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.61 करोड़ रुपये) में उपलब्ध है। इस कीमत पर, यह मॉडल लेक्सस LX600, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज GLS और लिंकन नेविगेटर जैसी लग्जरी कारों को टक्कर देता है।

एस्केलेड की लंबाई कुछ वेरिएंट में 5382 मिमी और उससे भी अधिक है। वहीं, एसयूवी की ऊंचाई 1948 मिमी है। शाहरुख खान की इस एसयूवी में 6.2 लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 420 हॉर्सपावर की शक्ति और 624 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। यह पावर 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पहियों तक पहुंचाई जाती है और इसकी मदद से एसयूवी 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इतना ही नहीं, एसयूवी के वी वेरिएंट में 682 हॉर्सपावर वाला सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन भी मिलता है।


इस मॉडल में वो सभी खूबियां मौजूद हैं, जिनकी इस कैटागरी के मॉडल से उम्मीद की जाती है। इस मॉडल की कुछ सबसे खास चीजों में ट्रिपल-स्क्रीन 38-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 36 स्पीकर तक वाला AKG ऑडियो सिस्टम, एडैप्टिव डैम्पर्स के साथ एयर सस्पेंशन, वैकल्पिक सुपर क्रूज़ हैंड्स-फ्री हाईवे असिस्टेंस, सात लोगों के लिए आरामदायक सीटें शामिल हैं।

शाहरुख खान की नई एसयूवी की पॉपुलैरटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह द मैट्रिक्स रीलोडेड, द हैंगओवर, द सोप्रानोस, द फेट ऑफ द फ्यूरियस जैसी कुछ मशहूर फिल्मों और शो में दिखाई दे चुकी है। इसके अलावा, एडम सैंडलर, ट्रैविस बार्कर, डेविड बेकहम और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसी हस्तियों के गैरेज में भी यह कार मौजूद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।