Shahrukh Khan: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, क्यों उठने लगे सवाल?

71st National Film Awards: 71वें नेशनल अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक कई दिग्गज स्टार्स और उनकी फिल्मों ने अलग-अलग कैटागरी में इस सम्मान को प्राप्त किया है। लेकिन लोगों को इस बार नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं के नाम हजम नहीं हो रहे हैं। खासतौर पर जवान जैसी फिल्म के लिए शाहरुख खान को चुना जाना।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 5:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Shahrukh Khan: शाहरुख खान का हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान है और इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है। लेकिन कुछ समय से किंग खान की रोमांस से भरी फिल्में फैंस पर पहले जैसा जादू बिखेरने में ना कामयाब हो रही हैं। एक वक्त तो ऐसा आय़ा कि एक्टर ने फिल्मों से लगभग 4 साल का ब्रेक लिया और फिर पर्दे पर एक्शन के साथ लौटे...

जवान और पठान वे हीं फिल्में हैं, जिनके साथ शाहरुख खान पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की थी। 2023 में जवान को सितंबर के महीने में रिलीज किया गया था। लंबे समय बाद अपने चहेते सितारे को पर्दे पर देखने के लिए फैंस ने फिल्म को खूब प्यार दिया। लेकिन क्या वाकई फिल्म नेशनल अवॉर्ड के काबिल थी। ये बात हम नहीं लोग पूछ रहे हैं।


दरअसल ट्रेंड को पकड़ते हुए और दर्शकों के खास तौर पर यूथ के मूड को देखते हुए शाहरुख खान ने एक्शन के साथ पर्दे पर वापसी की। लोगों को उनका ये अवतार पसंद भी आया है। लेकिन फिल्म की कहानी आज भी लोगों के दिमाग में कंफ्यूजन बनी हुई हैं। वहीं इस फिल्म के एक महीने बाद विक्की कौशल की सैम बहादुर और विक्रांत मैसी की 12वीं फेल भी रिलीज हुई थी। इन फिल्मों को भी फैंस का खूब प्यार मिला।

srk1

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर के लिए समझ आते हैं, क्योंकि फिल्म में वाकई उनका काम तारीफे काबिल हैं। लेकिन शाहरुख खान का जवान के लिए बेस्ट एक्टर...। शाहरुख से ज्यादा लोगों को विक्की कौशल बेस्ट एक्टर के लिए सही चॉइस लगते हैं। सैम बहादुर के रोल में विक्की कौशल का ट्रांस्फॉर्मेशन काबिले तारीफ था। ये बात सैम के परिवार वालों ने भी मानी थी।

srrk

वहीं जवान से ज्यादा लोगों को शाहरुख की पठान पसंद आई थी। वहीं डेकी फिल्म भी लोगों को समझ आई थी। इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि शाहरुख खान ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जी जान लगाकर मेहनत की है। उनकी दिल वाले दुल्हनियां, स्वेदश, देवदास, चक दे इंडिया, डर जैसी शानदार फिल्में लोगों के मन में आज भी बसी हुईं हैं। लेकिन समय के साथ स्टार्ट की उम्र और दर्शकों की पसंद बदल रही है। अब दर्शक फिल्मों में स्टार्स के चहरे से ज्यादा कंटेंट की डिमांड कर रहे हैं। इस बात का अंदाज बीते कुछ सालों में डाउन हुए हिंदी फिल्मों के बिजनेस से लगाया जा सकता है।

71st National Film Awards 2023: बॉलीवुड के किंग ने हासिल किया सबसे बड़ा खिताब, शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।