Shakti Kapoor: 'ये जो भी हो रहा गलत है मैं लीगल एक्शन लूंगा...', झूठी मौत की खबर फैलानें वालों पर भड़के शक्ति कपूर

Shakti Kapoor: बीते कुछ से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की हेल्थ को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। अब इन फर्जी खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

अपडेटेड May 09, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर अफवाहों को खारिज करते हुए सीधे अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए एक वीडियो साझा किया।

Shakti Kapoor: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। उनकी मौत की अफवाहों ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। उनके निधन की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं, जिससे प्रशंसकों में दहशत फैल गई। फर्जी खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अभिनेता ने अफवाहों को खारिज कर दिया और सभी को आश्वासन दिया कि वह "स्वस्थ और खुश" हैं।

अफवाहों ने प्रशंसकों को बहुत चिंतित कर दिया, जब कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि अनुभवी अभिनेता का निधन हो गया है। जैसे ही फर्जी खबरों ने तेजी से ऑनलाइन वायरल हुईं तो अभिनेता ने खुद ही मामले को स्पष्ट करने के लिए कदम उठाया और मामले को रफा दफा किया।

गुरुवार को शक्ति ने इंस्टाग्राम पर अफवाहों को खारिज करते हुए सीधे अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए एक वीडियो साझा किया। शक्ति ने वीडियो में कहा, "सभी को नमस्कार। मेरी मौत की खबर पूरी तरह फर्जी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इसे नजरअंदाज करें।" क्लिप में शक्ति बैंगनी रंग की बनियान पहने नजर आ रहे थे।


प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कि वह पूरी तरह से सुरक्षित और अच्छे स्वास्थ्य में हैं, शक्ति कपूर ने यह भी खुलासा किया कि वह फर्जी मौत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मैं इसके बारे में साइबर शिकायत करने जा रहा हूं क्योंकि यह अच्छा नहीं है।"

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर अभिनेता के बारे में फर्जी मौत की अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की कड़ी निंदा की और राहत व्यक्त की कि अनुभवी अभिनेता सुरक्षित और स्वस्थ हैं।एक प्रशंसक ने लिखा, "सचमुच लोग आपको मौत के घाट उतारना क्यों चाहते हैं? वैसे आप बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कलाकारों में से एक हैं।" दूसरे ने लिखा, "टाइगर जिंदा है। जिंदाबाद।" एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया, “आप हमेशा काफी खुश और स्वस्थ रहते हैं।”

अपनी खलनायक और कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले शक्ति कपूर ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर के दौरान लगभग 700 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें राजा बाबू, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, अंदाज अपना अपना, चालबाज, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली और भागम भाग जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

उनके दो बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर भी अभिनेता हैं। जहां सिद्धांत कपूर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के बाद डीजे बन गए हैं, वहीं श्रद्धा कपूर फिलहाल अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उन्हें आखिरी बार स्त्री 2 (2024) में देखा गया था, जिसमें वह राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ फिर से नजर आईं। हॉरर-कॉमेडी सीक्वल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।