Tu Yaa Main Teaser: एक साल पहले शनाया कपूर और आदर्श गौरव की रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया था। एक साल बाद, फिल्म निर्माताओं ने अब इसका दमदार टीज़र जारी किया है, जिससे फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं और उन्हें आगे आने वाले खतरे का एहसास हो रहा है।
टीज़र दर्शकों को दो बिल्कुल अलग तरह के कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में ले जाता है, जो जिज्ञासा, प्रभाव और आपसी तालमेल से प्रेरित होकर एक साथ काम करते हैं। सफर एक मजेदार, एनर्जी से भरपूर रोमांच के रूप में शुरू होता है, वह जल्द ही एक डरावना मोड़ ले लेता है और एक खतरनाक मगरमच्छ का सामना करते हुए दोनों की लड़ाई लाइफ सेव करने में बदल जाती हैं। क्या वे बच निकलेंगे, या मगरमच्छ उनके साथ को एक बुरे सपने में बदल देगा?
रोमांस, रोमांच और खतरे का मिक्सचर करते हुए, बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित और आदर्श गौरव और शनाया कपूर अभिनीत यह फिल्म एक साधारण डेट को रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव में बदल देगी, जो वैलेंटाइन डे पर कुछ हटकर देखने की चाह रखने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन Date Fright अनुभव साबित होगी। फिल्म में पारुल गुलाटी भी एक अहम भूमिका में हैं।
पिछले साल, शनाया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक टीज़र भी शेयर किया था और लिखा था, “प्यार। आतंक। और एक ऐसा कोलैबोरेशन जो बहुत बुरी तरह से विफल हो गया। इस फिल्म के लिए कौन सबसे ज़्यादा उत्साहित है TuYaaMain?”
बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित, तू या मैं का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो बैनर के तहत, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड) के सहयोग से किया है। यह फिल्म आज के युवाओं से सीधे तौर पर जुड़ती है, जिसमें भावनाओं का गहरा समावेश है और कहानी को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।