Get App

Tu Yaa Main Teaser : डर...रोमांस...और एक्शन, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की जोड़ी दिल जीतने के लिए है तैयार

Tu Yaa Main Teaser: बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित और आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर फिल्म तू या मैं का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:12 PM
Tu Yaa Main Teaser :  डर...रोमांस...और एक्शन, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की जोड़ी दिल जीतने के लिए है तैयार
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की जोड़ी दिल जीतने के लिए है तैयार

Tu Yaa Main Teaser: एक साल पहले शनाया कपूर और आदर्श गौरव की रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया था। एक साल बाद, फिल्म निर्माताओं ने अब इसका दमदार टीज़र जारी किया है, जिससे फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं और उन्हें आगे आने वाले खतरे का एहसास हो रहा है।

टीज़र दर्शकों को दो बिल्कुल अलग तरह के कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में ले जाता है, जो जिज्ञासा, प्रभाव और आपसी तालमेल से प्रेरित होकर एक साथ काम करते हैं। सफर एक मजेदार, एनर्जी से भरपूर रोमांच के रूप में शुरू होता है, वह जल्द ही एक डरावना मोड़ ले लेता है और एक खतरनाक मगरमच्छ का सामना करते हुए दोनों की लड़ाई लाइफ सेव करने में बदल जाती हैं। क्या वे बच निकलेंगे, या मगरमच्छ उनके साथ को एक बुरे सपने में बदल देगा?

रोमांस, रोमांच और खतरे का मिक्सचर करते हुए, बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित और आदर्श गौरव और शनाया कपूर अभिनीत यह फिल्म एक साधारण डेट को रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव में बदल देगी, जो वैलेंटाइन डे पर कुछ हटकर देखने की चाह रखने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन Date Fright अनुभव साबित होगी। फिल्म में पारुल गुलाटी भी एक अहम भूमिका में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें