Get App

Chatha Pacha: शंकर–एहसान–लॉय ने ‘चथा पचा द रिंग ऑफ राउडीज़’ के साथ मलयालम सिनेमा में किया डेब्यू

Chatha Pacha: शंकर–एहसान–लॉय के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं। अब स्टार्स सिंगर्स ने अपना मलयालम सिनेमा में डेब्यू की पूरी तैयारी कर ली है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:14 PM
Chatha Pacha: शंकर–एहसान–लॉय ने ‘चथा पचा द रिंग ऑफ राउडीज़’ के साथ मलयालम सिनेमा में किया डेब्यू
शंकर–एहसान–लॉय ने ‘चथा पचा द रिंग ऑफ राउडीज़’ के साथ मलयालम सिनेमा में किया डेब्यू

Chatha Pacha: अगर कभी ऐसी प्लेलिस्ट बने जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार गाने, पार्टी एंथम्स, इंडी फ्यूज़न और सोल को छू लेने वाले गाने शामिल हों, तो उसमें शंकर–एहसान–लॉय के गाने ज़रूर होंगे। इस तिकड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसे यादगार सॉन्ग दिए हैं, जिन्होंने न सिर्फ हमारी प्लेलिस्ट्स में बल्कि हमारे दिलों और ज़हन में भी खास जगह बनाई है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है।

फेमस संगीत तिकड़ी शंकर–एहसान–लॉय अपनी बहुप्रतीक्षित मलयालम सिनेमा की शुरुआत आगामी फिल्म ‘चथा पचा – द रिंग ऑफ राउडीज़’ के साथ करने जा रही है। यह भारतीय फिल्म संगीत के लिए एक महत्वपूर्ण क्रॉसओवर पल है। हिंदी और अन्य क्षेत्रीय संगीत जगत का अहम हिस्सा रहे इस तिकड़ी का मलयालम सिनेमा में प्रवेश एक नए रचनात्मक अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है।

‘चथा पचा – द रिंग ऑफ राउडीज़’ के साथ शंकर–एहसान–लॉय अपनी पहचान बन चुकी भावनाओं, ऊर्जा और संगीत के ज़रिए कहानी कहने की शैली को हाई-ऑक्टेन दुनिया के अनुरूप पेश कर रहे हैं। फिल्म से उनके जुड़ाव ने फैंस के एक्साइमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए शंकर महादेवन ने कहा- “‘चथा पचा – द रिंग ऑफ राउडीज़’ हमारे लिए एक बेहद रोमांचक और ताज़गी भरा सफर रहा है। मलयालम सिनेमा की एक समृद्ध संगीत परंपरा है और इतनी ऊर्जा से भरपूर तथा ज़मीन से जुड़ी फिल्म के साथ इस दुनिया में हमारा पहला कदम रखना बेहद प्रेरणादायक रहा। कहानी की सोल, किरदारों की दुनिया और इमोशन ने हमें संगीत के स्तर पर बहुत कुछ तलाशने का मौका दिया। हमने ऐसा साउंडस्केप रचने की कोशिश की है जो फिल्म की धड़कन के साथ ईमानदार रहे और साथ ही हमारी संगीत संवेदनाओं को भी दर्शाए। हम इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें