Shankar Mahadevan: हाल ही में एक इंटरव्यू में ए. आर. रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं मिल रहे काम को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। ऑस्कर विजेता संगीतकार ने पिछले आठ वर्षों में आए सत्ता के महत्वपूर्ण बदलाव पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में अहम फैसले ऐसे लोग ले रहे हैं जो क्रिएटिव नहीं है।
