Shark Tank India सीजन 5 जल्द होगा शुरू, नए शार्क्स करेंगे धमाकेदार वापसी... जानें कब से देख सकेंगे?

Shark Tank India Season 5: भारत का सबसे चर्चित बिजनेस रियलिटी शो ‘Shark Tank India’ अपने पांचवें सीजन के साथ 5 जनवरी 2026 से लौट रहा है। इस बार शो का पैमाना और भी बड़ा है, क्योंकि पुराने चेहरों के साथ कई नए शार्क्स भी टैंक में उतरने वाले हैं।

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement

शार्क टैंक इंडिया का पॉपुलर बिजनेस रिएलिटी शो अब अपने पांचवें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहा है। इस बार पुराने चेहरों के साथ छह नए शार्क्स की एंट्री ने उत्साह दोगुना कर दिया है। स्टार्टअप इंडिया के सपनों को पंख लगाने वाला यह शो 5 जनवरी 2026 को रात 10 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा, और सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।

पुराने शार्क्स की मजबूत टीम

शो की जान माने जाने वाले पुराने शार्क्स में अनुपम मित्तल (शादी.कॉम, नेटवर्थ 185 करोड़), अमन गुप्ता (boAt, 720 करोड़), विनीता सिंह (SUGAR कॉस्मेटिक्स, 300 करोड़), नमिता थापर (एमक्योर फार्मा, 640 करोड़), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट, 610 करोड़), रितेश अग्रवाल (OYO, 16,000 करोड़), कुणाल बहल (स्नैपडील, 900 करोड़), विराज बहल (वीबा, 200-300 करोड़) और अमित जैन (कारदेखो, 2,900 करोड़) शामिल हैं। ये दिग्गज पहले सीजनों से स्टार्टअप्स को फंडिंग, मेंटरशिप और स्ट्रैटेजी देते आए हैं। रितेश सबसे अमीर शार्क बने हुए हैं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में OYO खड़ा किया।

View this post on Instagram

A post shared by @sonytvofficial


नए शार्क्स का तूफान

सीजन 5 में छह फ्रेश फेसेज आ रहे हैं: वरुण अलघ (होनासा कंज्यूमर- ममाअर्थ, 5,900 करोड़), हार्दिक कोठिया (रेजॉन सोलर, 3,970 करोड़), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो, 420 करोड़), शैली मेहरोत्रा (फिक्सडर्मा), मोहित यादव (मिनिमलिस्ट) और प्रथम मित्तल (मास्टर्स यूनियन)। वरुण और हार्दिक अपनी ऊंची नेटवर्थ से पैनल को मजबूत बनाएंगे, जबकि कनिका प्राइवेट जेट सेक्टर से नई अंतर्दृष्टि लाएंगी। ये नए शार्क्स डाइवर्स सेक्टर्स जैसे ब्यूटी, रिन्यूएबल एनर्जी और एजुकेशन से हैं।

क्या उम्मीद करें दर्शकों से

शो का फॉर्मेट वही रहेगा स्टार्टअप्स अपनी पिच रखेंगे, शार्क्स सवालों की बौछार करेंगे और डील्स लॉक होंगी। पिछले सीजनों में 700 से ज्यादा डील्स हुए, जो स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट दे चुके। इस सीजन में बड़े आइडियाज, इमोशनल मोमेंट्स और नेगोशिएशंस की उम्मीद है। नए शार्क्स ब्रांड्स जैसे ममाअर्थ और रेजॉन सोलर से रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। शो न सिर्फ एंटरटेन करेगा, बल्कि युवा उद्यमियों को इंस्पायर भी करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।