Sharvari Wagh: 'अल्फा' में अपनी को स्टार आलिया भट्ट को लेकर बोलीं शरवरी वाघ, उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के...

Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने हाल में एक एक्ट्रेस का दूसरे एक्ट्रेस के साथ बॉन्ड को लेकर बात की। उन्होंने बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद मुंज्या, महाराज और वेदा जैसी फिल्मों में काम किया है।

अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 11:58 AM
'अल्फा' में अपनी को स्टार आलिया भट्ट को लेकर बोलीं शरवरी वाघ

Sharvari Wagh: एक्ट्रेस शरवरी ने अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' में "सुपरस्टार" आलिया भट्ट के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। हार्पर बाजार इंडिया से बातचीत में शरवरी ने कहा कि आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करके उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। 'अल्फा' में आलिया के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा कि यह उनके लिए "एक सपने के सच होने जैसा था क्योंकि मुझे उनके काम को समझने का मौका मिला।"

उन्होंने एक एक्टर होने के सबसे अच्छे पहलू के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “हर भूमिका ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। एक एक्टर होने का सबसे अच्छा पहलू यह है कि आपको हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है, चाहे वह कोई काम हो, अपनी इमोशनल पावर को बढ़ाना हो, या नए लोगों से मिलना हो। आपको फिल्म सेट पर हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।”

शरवरी ने आगे कहा कि वह आलिया से सीखे हुनर को किसी दूसरे सेट पर इस्तेमाल करने के लिए बेताब हैं। शरवरी ने बताया कि आलिया भट्ट जैसी सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने से मुझे इतना कुछ सीखने को मिला है कि मैं वाकई अलग-अलग सेट पर जाने और उनसे सीखे या देखे काम और ट्रिक्स का इस्तेमाल करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था, क्योंकि मुझे उनकी काम करने के तरीके को समझने और उन्हें एक करीब से जानने का मौका मिला।”


शरवरी और आलिया की आने वाली फिल्म 'अल्फा' यश राज फिल्म्स यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। शिव रावेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है। भारत में महिला प्रधान एक्शन सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिखने की उम्मीद है।

शरवरी ने 2021 में 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। तब से वह 'मुंज्या', 'महाराज' और 'वेदा' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। प्रशंसक उन्हें सूरज बड़जात्या की आयुष्मान खुराना के साथ आने वाली फिल्म में भी देखेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।