Shehnaaz Gill: शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से लोगों के दिलों में बस गई हैं। शहनाज ने खुद को पूरी तरह से चेंज कर लिया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को काफी शॉकिंग लगा, लेकिन पसंद भी आया। उन्होंने अपनी बॉडी लैग्वेंज से लेकर फैशन सेंस तक को पूरी तरह से बदल लिया है। शहनाज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। किसी इवेंट में जाती हैं तो पैपराजी को खूब सारे पोज देती हैं। हाल ही में एक इवेंट में शहनाज पैप को वीडियो लेने से मना करती नजर आईं। एक्ट्रेस Oops मूमेंट का शिकार हो गईं।
शहनाज हाल ही में हनी सिंह के एक इवेंट में पहुंची थीं। इस खास मौके पर उन्होंने गोल्डन व्हाइट कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जब शहनाज आईं तो उन्होंने पैपराजी को बिना टैंटरम दिखाए पोज दिए। उसके बाद जब वो सोफे पर बैठीं तो ऊप्स मोमेंट का शिकार बन गई। शहनाज की ड्रेस काफी शॉर्ट थी, तो वो ऊपर खिसकने लगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने पैप को वीडियो बनाने से मना किया।
शहनाज अपनी ड्रेस को ठीक कर रही थीं, मगर पैपराजी उन्हें कैमरे में लगतार कैद करते जा रहे थे। उन्होंने कहा भी तुम लोग कैमरा बंद करो, थोड़ा रुक जाओ। लेकिन पैप कहां मानने वाले। कैमरे में ये मोमेंट कैद हो गया। बाद में शहनाज ने अपनी ड्रेस पर हाथ रखा और उसके बाद फोटो खिचाएं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शहनाज के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने यूजर ने लिखा- जब वो मना कर रही है तो वीडियो क्यों बनाया जा रहा है। दूसरे ने लिखा- मीडिया को यहीं सब दिखाना होता है, मगर कुछ लोग ड्रेस को लेकर शहनाज को ही को ही ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा- जब छोटी ड्रेस में कंफर्टेबिल नहीं हो तो पहनती क्यों ह।. वहीं दूसरे ने लिखा- और पहनो छोटे कपड़े।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म इक कुडी में धमाल मचाती दिखने वाली हैं। उनकी फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। शहनाज का कुछ समय पहले हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था।