बॉलीवुड की फिटनेस आइकन और बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या वर्कआउट वीडियो के लिए नहीं। इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने गुरुवार को उनके मुंबई के जुहू स्थित लग्जरी बंगले पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बेंगलुरु के मशहूर रेस्टोरेंट 'बास्टियन गार्डन सिटी' से जुड़े कथित 60 करोड़ रुपये के फाइनेंशियल घोटाले से संबंधित है। सुबह से ही अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन में जुटे रहे, जबकि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
