Bigg Boss:‘कोई ड्रम में भर रहा है...कोई पहाड़ों पर मार रहा’, शादी करने में इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट को लग रहा डर

Bigg Boss: 'बिग बॉस' से फेम पाने वाले एक्टर शिव ठाकरे ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जैसा अभी माहौल चल रहा है और जो भी केस सुनने को मिल रहे हैं, उनसे मैं काफी शॉक्ड हूं।

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement

Shiv Thakare: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ से फेम पाने वाले शिव ठाकरे लाखों दिलों पर अपनी सादगी के चलते राज करते हैं।वह अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर 35 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर बात की है। एक्टर ने कहा कि वो शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें डर लगता है।

शिव ठाकरे ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए शादी को लेकर अपना डर बयां किया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो शादी से डर लगने लगा है। क्योंकि ये लड़कों का कर्मा है, दरअसल अभी जो हो रहा है ना लड़कों के साथ, वो सालों पहले हमारे पूर्वजो ने लड़कियों के साथ किया था। लोग सोच रहे हैं कि लड़कों के साथ अन्याय हो रहा है।

देखिए न कैसे कोई ड्रम में डाल जा रहा है, लेकिन ये तो सालों से लड़कियों के साथ हो ही रहा था। ये हमारा कर्मा ही है..’ बता दें कि ड्रम की बात से शिव का इशारा मेरठ वाली मुस्कान केस पर था, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और उसे ड्रम में भरकर रख दिया था।


शिव ठाकरे का नाम एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर डेजी शाह संग जोड़ा जाता है। कई बार वो साथ में पार्टी करते हुए भी स्पॉट किए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो फोटोज और रील्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती से ज्यादा नहीं बताया है।

बता दें कि शिव ठाकरे ‘बिग बॉस 16’ में दिखाई दिए थे। यहां पर उनकी दोस्ती फिल्ममेकर साजिद खान और एक्ट्रेस निम्रत कौर से हुई थी। शो के बाहर भी अक्सर तीनों मिलते हुए नजर आते हैं। इस शो से शिव ठाकरे को खूब फेम मिला था। इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाई दिए। इसमें एक्टर का जुनून देख हर कोई उनका मुरीद हो गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।