Gold Rate Today In India: अमेरिकी और ईरान के बीच समझौते ने सोने-चांदी की चमक बढ़ा दी है। कच्चे तेल की फिसलन पर गोल्ड ऊपर चढ़ा तो इंडस्ट्रियल डिमांड में उछाल की उम्मीद ने चांदी में भी जोश भर दिया। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 16 जून को गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹2460 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2260 ऊपर चढ़ा है हुआ है। इससे पहले 14 जून की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3440 और 22 कैरट वाला ₹3150 महंगा हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 ऊपर चढ़ा है। चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 महंगी हुई है।
