Get App

Shivaleeka-Abhishek Preganancy Announcement: शिवलिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक को मिला क्रिसमस गिफ्ट, 2026 में बनने वाले हैं पेरेंट्स!

Shivaleeka-Abhishek Preganancy Announcement: अभिनेत्री शिवलिका ओबेरॉय और निर्देशक अभिषेक पाठक ने क्रिसमस पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरों के साथ बताया कि “बेबी पाठक 2026 में आने वाला है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 2:35 PM
Shivaleeka-Abhishek Preganancy Announcement: शिवलिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक को मिला क्रिसमस गिफ्ट, 2026 में बनने वाले हैं पेरेंट्स!
शिवलीका -अभिषेक की जिंदगी में आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड अभिनेत्री शिवलिका ओबेरॉय, जिन्हें फिल्म ‘खुदा हाफिज’ से पहचान मिली, और उनके पति, 'दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक, ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इस कपल ने यह खुशखबरी बेहद दिल छू लेने वाले अंदाज में क्रिसमस के मौके पर साझा की।

दिल छू लेने वाला अनाउंसमेंट

19 दिसंबर को दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में शिवलिका लाल ड्रेस में नजर आईं, हाथों में छोटे बेबी सॉक्स लिए हुए, जबकि अभिषेक उन्हें गले लगाए खड़े थे। बैकग्राउंड में सजा हुआ क्रिसमस ट्री इस पल को और खास बना रहा था। दूसरी तस्वीर में कपल ने एक क्रिसमस ऑर्नामेंट दिखाया, जिस पर लिखा था – “Baby Pathak Arriving 2026”. इस प्यारे अंदाज ने फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों का दिल जीत लिया।

लव स्टोरी से पैरेंटहुड तक

शिवलिका और अभिषेक की मुलाकात 2020 में ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। अभिषेक ने 2022 में तुर्की में हॉट एयर बलून के नीचे शिवलीका को प्रपोज किया था। फरवरी 2023 में दोनों ने गोवा में एक ड्रीम वेडिंग की थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब शादी के दो साल बाद कपल अपने लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें