आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म में रणबीर सिंह के एक्शन की चर्चा तो हर तरफ है ही, लेकिन अब विलेन के रूप में अर्जुन रामपाल के प्रदर्शन ने दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रख्यात लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने अर्जुन रामपाल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म का 'स्टैंडआउट' कलाकार बताया है।
