Shobhaa De: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हाल ही में सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई, जब इसके मशहूर गाने 'सात समुंदर पार' का रीमिक्स वर्जन रिलीज हुआ और इसकी जमकर आलोचना हुई। आलोचनाओं के बीच, शोभा डे ने रीमिक्स का बचाव करते हुए गाने की तारीफ की है।
बुधवार को शोभा डे ने गाने को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और स्पष्ट किया कि उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया। वह इस पर कायम हैं। शोभा डे ने फिल्म से कार्तिक और अनन्या का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पता नहीं ये सब हंगामा किस बात का है! मुझे कानूनी पहलुओं या कॉपीराइट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मुझे अपने पुराने पसंदीदा गाने का नया वर्जन बहुत पसंद आया।”
उन्होंने आगे लिखा, “पहला कारण यह है कि मैं kartikaaryan को बहुत पसंद करती हूं। दूसरा कारण यह है कि मुझे ये गाना बहुत पसंद है। एक फैमली शादी में शानदार और बेहद मजेदार डांस परफॉर्मेंस के बाद हमने अपने दोस्तों के बीच “सात समुंदर” नाम का एक चैट ग्रुप बनाया है। नई फिल्म, “तू मेरी...” वगैरह, हल्की-फुल्की, मजेदार और मनोरंजक लग रही है। “एमिली इन रोम” जैसी। लेकिन उम्मीद है कि उससे कहीं ज्यादा मनोरंजक होगी।”
उनका यह कमेंट आनंद बख्शी के बेटे राकेश आनंद बख्शी द्वारा रीक्रिएशन की आलोचना करने के ठीक एक दिन बाद आई है। ऑरिजनल गाना 'सात समुंदर पार' के सिंगर आनंद बख्शी हैं।
बुधवार को आनंद बख्शी के बेटे राकेश आनंद बख्शी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि किसी अन्य कलाकार को रीमेक में सिर्फ दो पंक्तियां जोड़ने के लिए 'सह-गीतकार' का श्रेय नहीं दिया जाना चाहिए, जबकि ऑरिजनल गाना के बाकी बोल अभी भी बरकरार हैं।
उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें रीमेक के रिंगर के रूप में आनंद बख्शी और करण नवानी के नाम दर्ज थे। करण नवानी ने ही इस रीमेक को गाया भी है। राकेश ने कैप्शन में लिखा- “निर्माता या प्रकाशक कोऑरिजनल गानों में एक या दो पंक्तियां जोड़ने के लिए किसी भी लेखक, गायक आदि को सह-गीतकार के रूप में श्रेय नहीं देना चाहिए, जिस तरह उन्होंने मूल/अतिरिक्त संगीत को क्रेडिट में शामिल किया है, वे गीतों के साथ भी ऐसा कर सकते थे। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यही प्रारूप प्रचलित है। उन्हें इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। जल्द से जल्द। आज 2025 है, 25 ईस्वी नहीं, कि वे जल्द से जल्द सुधार नहीं कर सकते।”
ऑरिजनल गाना 'सात समुंदर पार' 1992 में आई फिल्म 'विश्वत्मा' का है, जिसमें सनी देओल और दिव्या भारती ने अभिनय किया था। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई थी और 90 के दशक की एक कल्ट क्लासिक बनी हुई है, जो आज की पीढ़ी में भी काफी लोकप्रिय है।