Get App

Shobhaa De: एआर रहमान के कमेंट पर शोभा डे ने किया रिएक्ट, बोलीं- बॉलीवुड 50 सालों से कम्युनल टेंशन से फ्री है

Shobhaa De: शोभा डे ने एआर रहमान की बॉलीवुड पर हालिया कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'बेहद खतरनाक' बताया है। शोभा ने कहा कि बॉलीवुड 50 सालों से इन सब चीजों से मुक्त हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 6:16 PM
Shobhaa De: एआर रहमान के कमेंट पर शोभा डे ने किया रिएक्ट, बोलीं- बॉलीवुड 50 सालों से कम्युनल टेंशन से फ्री है
एआर रहमान के कमेंट पर शोभा डे ने किया रिएक्ट

Shobhaa De: संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सत्ता में आए बदलाव के कारण काम मिलना बंद हो गया है, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। लेखिका शोभा डे ने उनके इस बयान को 'बेहद खतरनाक' बताते हुए कहा कि बॉलीवुड पिछले 50 सालों से 'सांप्रदायिक तनाव से मुक्त' है।

शोभा ने एएनआई से रहमान के कमेंट के बारे में बात करते हुए कहा, “यह बहुत ही खतरनाक कमेंट है। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आपको उनसे पूछना चाहिए। लेकिन मैं 50 सालों से बॉलीवुड देख रही हूं। और अगर मैंने कोई ऐसी जगह देखी है जो किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव से मुक्त है, तो वह बॉलीवुड है।”

संगीतकार के काम न मिलने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए लेखक ने कहा, “अगर आपमें प्रतिभा है, तो आपको मौका मिलेगा। अगर प्रतिभा नहीं है, तो धर्म का इसमें कोई लेना-देना नहीं है, कि आपको मौका नहीं दिया जा रहा है। तो, वह जो कह रहे हैं, वह एक सफल व्यक्ति हैं, एक परिपक्व व्यक्ति हैं। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। शायद उनके कुछ कारण हों, आपको उनसे ही पूछना होगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें