Get App

Shraddha Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग श्रद्धा कर रही हैं नए प्रोजेक्ट पर काम! नई पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट

Shraddha Kapoor: हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक नई रील पोस्ट कि है, जो तुरंत वायरल हो गई है। वीडियो में एक्ट्रेस क्रेजी डांस करती नजर आ रही हैं। इसे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 1:58 PM
Shraddha Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग श्रद्धा कर रही हैं नए प्रोजेक्ट पर काम! नई पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट
उन्होंने कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति, अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की ओर इशारा किया। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए राहुल मोदी की एक स्क्रिप्ट भी कैमरे में दिखाई दे रही है।

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। जब भी वह सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं या शहर में नज़र आती हैं, उनके फैंस खुश हो जाते हैं। चाहे उनके मस्तीभरे पल हों, ग्लैमरस लुक हो या पैपराज़ी के साथ उनकी मजेदार बातचीत, श्रद्धा हमेशा सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने माइकल जैक्सन की तरह डांस करके इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते की भी पुष्टि कर दी।

श्रद्धा ने पॉप के किंग माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'बैड' पर दिल खोलकर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह पूरे जोश के साथ अपने शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं। जहां उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका ध्यान खींचा, वहीं उनके कैप्शन ने रिश्ते की पुष्टी कर दी।

उन्होंने कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति, अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की ओर इशारा किया। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए राहुल मोदी की एक स्क्रिप्ट भी कैमरे में दिखाई दे रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये रियल लाइफ लव बर्ड्स किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें