क्रिसमस 2025 बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए बेहद खास रहा। वजह थी उनकी नन्ही परी सरायाह, जिसने इस साल अपना पहला क्रिसमस मनाया। जुलाई में जन्मी सरायाह ने अपने माता-पिता की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है, और अब इस त्योहार ने उनके परिवार को और भी यादगार बना दिया।
