Get App

Do Deewane Seher Mein teaser: 'दो दीवाने सहर में' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार, कमेंट कर तारीफ में कही ये बात

Do Deewane Seher Mein teaser: कुछ घंटे पहले ही संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का टीजर रिलीज गया है। टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 5:44 PM
Do Deewane Seher Mein teaser: 'दो दीवाने सहर में' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार, कमेंट कर तारीफ में कही ये बात
'दो दीवाने सहर में' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार

Do Deewane Seher Mein teaser: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का पहला लुक बेहद अनोखे अंदाज़ में पेश करने के बाद, मेकर्स ने इस खास रोमांटिक ड्रामा का टीज़र रिलीज़ किया। टीज़र आते ही लोगों के दिल को छू गया।

यह टीज़र एक ऐसी लव स्टोरी की झलक देता है जो सच्ची लगती है, अलग है और जिससे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। पहला लुक जितनी उत्सुकता पैदा करता है, टीज़र उसे और भी खूबसूरती से आगे बढ़ाता है। यह दो अधूरे लेकिन सच्चे लोगों के बीच के परफेक्ट प्यार का सपना दिखाता है और एक ऐसी मॉर्डन लव स्टोरी का वादा करता है, जो किसी प्यारी-सी याद की तरह दिल में बस जाती है — ऐसी याद, जिसे आप कब से संभाले हुए थे, आपको खुद भी पता नहीं होता।

टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लोग खुलकर अपनी तारीफ जाहिर करने लगे। आइए देखें नेटिज़न्स क्या कह रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- यह वही प्यार की कहानी है जो आपके साथ रह जाती है। इंतज़ार नहीं हो रहा। एक और यूज़र ने लिखा- सिद्धांत-मृणाल...सुकून वाली फीलिंग... बहुत खूबसूरत लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें