Do Deewane Seher Mein: सिनेमा फैंस के लिए एक एक्साइटिंग रोमांटिक अपडेट सामने आ रहा है। आने वाला वैलेंटाइन डे बॉक्स ऑफिस पर प्यार और मस्ती से भरा होने वाला है, क्योंकि सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज़ के लिए तैयार है। इस अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा का पहला टीज़र 19 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाला यह रिवील दर्शकों के लिए एक सरप्राइज़ लेकर आएगा और साथ ही दोनों लीड किरदारों की कहानी की एक नई झलक भी दिखाएगा।
